नई दिल्ली, दिव्यराष्ट्र/ आनंदना – कोका-कोला इंडिया फाउंडेशन के समर्थन से हॉकी इंडिया ने सफलतापूर्वक रांची में 16वें हॉकी इंडिया सब-जूनियर वीमेन नेशनल चैंपियनशिप 2026 का समापन किया है। यह अंडर-17 हॉकी खिलाड़ियों के लिए एक प्रीमियर राष्ट्रीय प्लेटफॉर्म है, जहां देशभर से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलता है।
1 से 12 अप्रैल, 2026 तक आयोजित चैंपियनशिप में देशभर से 29 टीमों ने हिस्सा लिया, जिससे विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाएं सामने आईं। चैंपियनशिप के फाइनल में हॉकी मध्य प्रदेश को 2-1 से हराते हुए हॉकी झारखंड ने गोल्ड मेडल जीता।
चैंपियनशिप को लेकर हॉकी इंडिया प्रेसिडेंट डॉ. दिलीप टिर्की ने कहा, ‘सब-जूनियर वीमेन नेशनल चैंपियनशिप युवा प्रतिभाओं को पहचान देने और आगे बढ़ाने का महत्वपूर्ण प्लेटफॉर्म है। हमें भारत में जमीनी स्तर पर हॉकी के विकास में योगदान देने के आनंदना – कोका-कोला इंडिया फाउंडेशन के प्रयासों में उनके साथ साझेदारी की खुशी है।’
हॉकी इंडिया के महासचिव भोला नाथ सिंह ने कहा, ‘प्रतिभाओं की पहचान करने, विशेषरूप से इस साल के आखिर में होने जा रहे अंडर-18 एशिया कप को देखते हुए सब-जूनियर वीमेन नेशनल चैंपियनशिप महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इस टूर्नामेंट ने ऐसी प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को पहचानने का मजबूत प्लेटफॉर्म दिया है, जो आगामी अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धाओं में भारत का प्रतिनिधित्व कर सकती हैं।
कोका-कोला इंडिया एंड साउथ वेस्ट एशिया की पब्लिक अफेयर्स, कम्युनिकेशंस एंड सस्टेनेबिलिटी वाइस प्रेसिडेंट देवयानी राणा ने कहा, ‘#शी द डिफरेंस के अंतर्गत हॉकी इंडिया के साथ हमारी साझेदारी जमीनी स्तर पर महिला खिलाड़ियों के लिए अवसर मजूबत करने की भावना पर आधारित है। प्रतिस्पर्धी प्लेटफॉर्म, प्रशिक्षण और विकास के अवसरों तक पहुंच प्रदान करते हुए हमारा लक्ष्य भारत में महिला हॉकी के दीर्घकालिक विकास को समर्थन देना है। हम इस साल चैंपियनशिप में हिस्सा लेने वाली सभी टीमों को उनके प्रदर्शन के लिए बधाई देते हैं।’