Home एंटरटेनमेंट “गुम है किसी के प्यार में” के प्रोमो पर बोले हितेश भारद्वाज...

“गुम है किसी के प्यार में” के प्रोमो पर बोले हितेश भारद्वाज उर्फ रजत

0

कहा ‘मैंने मराठी और गुजराती में बोलने की कोशिश की’

मुंबई,, दिव्यराष्ट्र/“गुम है किसी के प्यार में” ने अपनी दिलचस्प और एंगेज कहानी से एक वफादार फैन बेस बना लिया है। शो के ट्विस्ट और हाई-ऑक्टेन ड्रामा ने दर्शकों को टीवी स्क्रीन से जोड़े रखा है। शो में हितेश भारद्वाज और भाविका शर्मा लीड रोल में हैं। हितेश भारद्वाज रजत ठक्कर का रोल प्ले कर रहे हैं, जबकी भाविका शर्मा सावी का किरदार निभा रही हैं। वहीं, अमायरा खुराना सायशा (साईं) के रोल में हैं।

गुम है किसी के प्यार में, सावी, रजत और साई के बीच की इमोशन से भरी उलझनों पर केंद्रित हैं। नए प्रोमो में, दर्शकों को रजत की शख्सियत का एक हैरान करने वाला पहलू दिखाया गया है, जो जल्दी ही उसकी खुद को कमतर आंकने की उसकी प्रवृत्ति के कारण गहरा हो जाता है। प्रोमो में दिखाया गया है कि रजत सावी से जुड़ने के लिए गुजराती में बात करना शुरू करता है। लेकिन जब वह देखता है कि सावी समझ नहीं पा रही है, तो वह मराठी में बात करना शुरू कर देता है और उसकी सराहना करता है। रजत अपनी खुशी जाहिर करते हुए सावी से पूछता है कि वह उसके मराठी कौशल के बारे में क्या सोचती है। हालांकि, जब सावी मजाक में उसके हाव-भाव की ईमानदारी पर सवाल उठाती है, तो रजत का मूड तुरंत बदल जाता है। रजत उसके मज़ाक की वजह से नाराज़ हो जाता है और तीखी प्रतिक्रिया देता है, जिससे सावी को दुख और ठेस पहुँचती है। इससे रजत के अपने गुस्से को नियंत्रित करने के संघर्ष के बारे में चिंताएँ पैदा होती हैं, जबकि वह बदलना चाहता है। क्या रजत की हताशा हमेशा उसके बेहतर इंसान बनने के प्रयासों में बाधा बनेगी, जिससे वह अपनी ही कहानी में बुरा आदमी नज़र आएगा? क्या रजत और सावी अपने रिश्ते में संभावनाएँ देख पाएँगे, या उनकी गलतफ़हमियाँ उन्हें अलग करती रहेंगी?

स्टार प्लस के शो गुम है किसी के प्यार में के हितेश भारद्वाज उर्फ ​​रजत बताते हैं, “शो ‘गुम है किसी के प्यार में’ के नए प्रोमो में दर्शकों को सावी और रजत के बीच के इक्वेशन की जटिल बारीकियां देखने को मिलेंगी। रजत का किरदार ऐसा है जो अपनी भावनाओं को व्यक्त करने में असमर्थ है और उन्हें दबा देता है। अपने जज़्बात जाहिर करने की कोशिश के साथ, अप्रत्याशित घाटनाएं बड़ा ड्रामा लेकर आती हैं। मैंने मराठी और गुजराती बोलने की कोशिश की; ये मुश्किल था, लेकिन तैयारी करने से, मैं असली लगने लगा। जब आप दो भाषाएँ बोलते हैं, तो उस पर पकड़ होनी चाहिए, और मैं इसे रियलिस्टिक टच देना चाहता था। जीवन एक दिल की धड़कन की तरह है; इसमें उतार-चढ़ाव होंगे, लेकिन जब यह एक सीधी रेखा बन जाती है, तो चीजें खत्म हो जाती हैं।”

जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ेगी, यह देखना दिलचस्प होगा कि सावी और रजत अपने मुश्किल से भरे रिश्ते से कैसे निपटते हैं। फैंस यह जानने के लिए उत्साहित हैं कि क्या वे अपने बीच के मतभेदों को सुलझा पाएंगे और अपने बीच के मजबूत रिश्ते को अपना पाएंगे। ऐसे में फैंस उनकी लाइफ में आने वाली उतार चढ़ाव को देखने के लिए बेताब हैं।

आज देखिए, गुम है किसी के प्यार में, स्टार प्लस पर रात 8 बजे। गुम है किसी के प्यार में को राजेश राम सिंह, पिया बाजपेयी, प्रदीप कुमार और शैका परवीन द्वारा प्रोड्यूस किया गया है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version