जेंटल बेबी शैम्पू पर नया डीवीसी लॉन्च किया
जयपुर, दिव्यराष्ट्र। भारत के सबसे विश्वसनीय बेबीकेयर ब्रांड्स में से एक हिमालया बेबीकेयर, जिसे शिशुओं का प्यार और अभिभावकों का भरोसा प्राप्त है, ने हिमालया जेंटल बेबी शैम्पू के लिए अपना नया कैंपेन लॉन्च किया है।
एक भावनात्मक और सहज इनसाइट पर आधारित यह फ़िल्मएक माँ के उस वादे को खूबसूरती से दिखाती है जिसमें वह अपने शिशु के नहाने के समय को खुशनुमा और आंसू रहित बनाने का भरोसा देती है।
इस लॉन्च के अवसर पर चक्रवर्ती एन. वी., डायरेक्टर – बेबीकेयर, हिमालया वेलनेस कंपनी,ने कहा, “हिमालया बेबीकेयर में हम समझते हैं कि नहलाने का समय माता-पिता और शिशु के बीच आपसी जुड़ाव का एक अहम पल होता है।हालांकि, कई अभिभावकों के लिए शिशु की असहजता और आंसुओं की आशंका इस खूबसूरत और भावनात्मक अनुभव को प्रभावित कर देती है। हमारे जेंटल बेबी शैम्पू और इसके ‘नो टीयर्स’ फॉर्मूलेशन के माध्यम से हमारा उद्देश्य नहाने के समय को एक खुशनुमा और सुकूनभरी दिनचर्या में बदलना है, जिसका माता-पिता भी आनंद ले सकें। साथ ही यह उत्पाद माताओं को अपने शिशु के लिए आंसू रहित और खुशहाल नहाने का वादा निभाने में मदद करता है।”
हिमालया जेंटल बेबी शैम्पू क्लिनिकली टेस्टेड और डर्मेटोलॉजिकली इवैल्यूएटेड है। इसे सावधानीपूर्वक चुने गए प्राकृतिक अवयवों के साथ तैयार किया गया है, ताकि शिशुओं को सुरक्षित और प्रभावी देखभाल मिल सके।