मुंबई, दिव्यराष्ट्र/ जीएस कैलटेक्स इंडिया ने भारत में अपने प्रमुख लुब्रिकेंट ब्रांड किक्स की नई वैश्विक ब्रांड पहचान का अनावरण किया। यह लॉन्च ब्रांड की 20 वर्षों की वैश्विक यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। मुंबई में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान पेश की गई इस नई पहचान में आधुनिक रूप से डिज़ाइन किया गया किक्स लोगो और नया वैश्विक ब्रांड संदेश “शामिल है। यह जीएस कैलटेक्स की नवाचार, उत्कृष्ट प्रदर्शन और तेजी से विकसित हो रहे मोबिलिटी एवं औद्योगिक क्षेत्रों के लिए उन्नत लुब्रिकेशन समाधान विकसित करने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
लॉन्च के अवसर पर जीएस कैलटेक्स के एक्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट एवं हेड – केमिकल एवं लुब्रिकेंट्स बिज़नेस, श्री
सुंग हर ने कहा,”किक्स की नई ब्रांड पहचान लुब्रिकेशन के भविष्य का नेतृत्व करने के हमारे विज़न को दर्शाती है, जो नवाचार और ग्राहक-केंद्रित समाधानों पर आधारित है। भारत हमारे लिए एक रणनीतिक बाजार है और यह लॉन्च देशभर के ग्राहकों को विश्वस्तरीय लुब्रिकेंट तकनीक उपलब्ध कराने की हमारी दीर्घकालिक प्रतिबद्धता को और मजबूत करता है।”
जीएस कैलटेक्स इंडिया के सीईओ एवं प्रबंध निदेशक, विजय सावंत ने कहा,”किक्स की नई पहचान केवल एक दृश्य परिवर्तन नहीं है, बल्कि यह वैश्विक विशेषज्ञता से समर्थित उन्नत एवं उच्च-प्रदर्शन वाले लुब्रिकेंट समाधानों को उपलब्ध कराने की हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। भारत में मोबिलिटी और औद्योगिक क्षेत्र जिस तेजी से विकसित हो रहे हैं, उसमें किक्स उनकी प्रगति का सशक्त साझेदार बनने के लिए पूरी तरह तैयार है।”
जीएस कैलटेक्स इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट – मार्केटिंग, के. मधु मोहन ने कहा,”‘ लुब्रिकेशन दा फ्यूचर ’ हमारे उस वादे का प्रतीक है, जिसके तहत हम बेहतर प्रदर्शन, अधिक दक्षता और सतत विकास को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। यह नई ब्रांड पहचान किक्स की बाजार में मौजूदगी को और मजबूत करेगी तथा ग्राहकों के हमारे ब्रांड पर भरोसे को और सुदृढ़ बनाएगी।”
जीएस कैलटेक्स की वैश्विक ब्रांडिंग रणनीति के अनुरूप किक्स की नई ब्रांड पहचान को भारत में चरणबद्ध तरीके से सभी उत्पादों और ग्राहक संपर्क बिंदुओं पर लागू किया जाएगा। यह नई पहचान ग्राहकों की भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए उन्हें ऐसे उत्पाद उपलब्ध कराने की ब्रांड की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाती है, जो बेहतर प्रदर्शन, अधिक दक्षता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करते हैं।