
दिव्यराष्ट्र, मुंबई: भारत के सबसे भरोसेमंद बेबी केयर ब्रांड्स में से एक हिमालय बेबीकेयर, जिसे बच्चे बहुत पसंद करते हैं, ने गर्मियों के मौसम के लिए विशेष रूप से तैयार शिशु देखभाल दिनचर्या के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए अपना नया समर कैंपेन शुरू किया है।
आराम और कोमल देखभाल पर ध्यान केंद्रित करते हुए, यह कैंपेन ब्रांड के पहले गर्मियों के लिए विशेष रूप से तैयार शिशु देखभाल दिनचर्या को प्रस्तुत करता है- एक सुनियोजित दिनचर्या जो गर्मियों के दौरान शिशुओं को ठंडा, तरोताजा और खुश रखने के लिए बनाई गई है।
इस कैंपेन के केंद्र में एक मनोरंजक डिजिटल फिल्म है जो शिशुओं को एक जोरदार “ग्रीष्मकालीन विरोध प्रदर्शन” का नेतृत्व करते हुए दर्शाती है। “We Don’t Want Rashes” और “Stop the Sweat” जैसे संदेशों वाले छोटे-छोटे प्लेकार्ड्स से लेकर गर्मी से होने वाली परेशानियों के खिलाफ एक दृढ़ मार्च तक, यह फिल्म एक आकर्षक लेकिन प्रासंगिक विद्रोह को जीवंत करती है – उन बातों को आवाज़ देती है जो बच्चे अगर बोल पाते तो कहते।
कहानी तब एक दिल को छू लेने वाला मोड़ लेती है जब हिमालया बेबीकेयर की ग्रीष्मकालीन दिनचर्या की शुरुआत के साथ अराजकता शांत हो जाती है, यह दर्शाता है कि किस तरह एक सरल और सौम्य दिनचर्या चिड़चिड़े और असहज क्षणों को एक शांत व सुखद अनुभव में बदल सकती है।
आधुनिक माता-पिता के साथ तालमेल बिठाने के लिए तैयार इस कैंपेन में एक महत्वपूर्ण अंतर्दृष्टि को उजागर किया गया है- जहां गर्मियां शिशुओं की नाजुक त्वचा पर कठोर प्रभाव डाल सकती है, एक नियमित और कोमल देखभाल की दिनचर्या से बहुत फर्क पड़ सकता है। “Babies Ko Summer Mein Rakhe Cool, Fresh, and Happy” के संदेश के साथ, ब्रांड आधुनिक अभिभावकों की जरूरतों के अनुरूप भरोसेमंद, प्रभावी और सुरक्षित बेबी पर्सनल केयर उत्पाद प्रदान करने के अपने वादे को मजबूती देता है।
कैंपेन पर टिप्पणी करते हुए हिमालया वेलनेस कंपनी के बेबीकेयर निदेशक श्री एनवी चक्रवर्ती ने कहा, “हिमालया बेबीकेयर में, हमारा ध्यान हमेशा से ही नए जमाने के माता-पिता की बदलती जरूरतों को समझने और ऐसे समाधान तैयार करने पर रहा है जो केवल उत्पादों तक सीमित न हों। गर्मी सहित मौसमी चुनौतियां जैसे-जैसे और अधिक बढ़ती जा रही हैं, शिशु देखभाल के लिए अधिक समग्र, नियमित दिनचर्या पर आधारित दृष्टिकोण की आवश्यकता बढ़ती जा रही है। इस कैंपेन के माध्यम से, हम न केवल उत्पादों को पेश कर रहे हैं, बल्कि एक सरल, प्रभावी ग्रीष्मकालीन देखभाल दिनचर्या को आकार दे रहे हैं जिस पर माता-पिता भरोसा कर सकते हैं।”
इस फिल्म में पोर्टफोलियो के प्रमुख उत्पादों को दिखाया गया है, जिनमें जेंटल बेबी शैम्पू, रिफ्रेशिंग बेबी सोप, जेंटल बेबी पाउडर और जेंटल बेबी सनस्क्रीन लोशन शामिल हैं, जिन्हें गर्मियों के दौरान कोमल और प्रभावी देखभाल प्रदान करने के लिए नीम, वेटिवर (खस), तरबूज और गुड़हल जैसे जैसे भरोसेमंद अवयवों से तैयार किया गया है।
इस कैंपेन को डिजिटल प्लेटफॉर्म और सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से प्रसारित किया जाएगा, साथ ही क्षेत्रीय स्तर पर सक्रियता के माध्यम से इसे और भी प्रभावी बनाया जाएगा, ताकि देश भर के में युवा अभिभावकों के बीच बेहतर दृश्यता और जुड़ाव सुनिश्चित हो सके। व्यापक पहुंच और गहरे क्षेत्रीय जुड़ाव के लिए इसे तमिल, कन्नड़, तेलुगु, मलयालम, अंग्रेजी, बंगाली, ओड़िया, असमिया और मराठी सहित कई भाषाओं में भी लॉन्च किया जाएगा।
इस कैंपेन के साथ, हिमालया बेबीकेयर माता-पिता के लिए एक विश्वसनीय भागीदार के रूप में अपनी स्थिति को और मजबूत कर रहा है, जो शिशु की व्यक्तिगत देखभाल के दौरान मौसम की जरुरतों के अनुसार व्यापक और विचारशील समाधान प्रदान करता है।


