
नई दिल्ली, दिव्यराष्ट्र: डॉक्टरों द्वारा सर्वाधिक अनुशंसित नंबर 1 ब्रांड, हिमालया बेबीकेयर ने अपने एक्स्ट्रा मॉइस्चराइजिंग बेबी सोप के लिए एक नया कैंपेन शुरू किया है। इस कैंपेन के ज़रिए शिशु की रोजमर्रा की नहाने की दिनचर्या में मॉइस्चराइजिंग केयर को शामिल करने के महत्व पर ज़ोर दिया गया है। नहाने का समय केवल सफाई तक सीमित नहीं है, बल्कि इस दौरान शिशु की रूखी और नाजुक त्वचा की देखभाल करना भी जरूरी है। यह कैंपेन शिशु की त्वचा की सफाई के साथ-साथ उसे आरामदायक और नमीयुक्त बनाए रखने के महत्व को सामने लाता है।
उत्पाद के बारे में बताते हुए हिमालया वेलनेस कंपनी के डायरेक्टर – बेबीकेयर, चक्रवर्ती एन. वी. ने कहा, “माता-पिता के लिए शिशु की रोज़मर्रा की देखभाल का मतलब है ऐसे सोच-समझकर फैसले लेना, जो शिशु के आराम और सेहत का ध्यान रखें। अपने एक्स्ट्रा मॉइस्चराइजिंग बेबी सोप के साथ हमारा उद्देश्य सिर्फ सफाई तक सीमित न रहकर शिशु की रोजमर्रा की नहाने की दिनचर्या में नमी प्रदान करने वाली देखभाल को भी शामिल करना है। हम ऐसे उत्पाद विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जिन्हें शिशुओं की खास जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया हो और जो माता-पिता के लिए रोजमर्रा की देखभाल को आसान और निश्चिंत बनाएं।”





