
अगले पांच वर्षों में 500 टन प्लास्टिक कम करने का लक्ष्य
मुंबई, दिव्यराष्ट्र:/ भारत के सबसे विश्वसनीय बेबी केयर ब्रांड्स में से एक हिमालया बेबीकेयर, जिसे शिशु पसंद करते हैं और माता-पिता के लिए भरोसेमंद है, ने अपनी संपूर्ण जेंटल बेबी केयर रेंज में एक नया पैकेजिंग डिज़ाइन पेश किया है, जो इसकी सतत विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
नई पैकेजिंग में बेहतर उपयोगिता, सोच-समझकर की गई डिजाइन और पर्यावरण के प्रति मजबूत प्रतिबद्धता पर ध्यान दिया गया है, जो प्लास्टिक कचरे को कम करने और सार्थक प्रभाव पैदा करने के लिए हिमालया बेबीकेयर द्वारा किए जा रहे निरंतर प्रयासों को दर्शाता है।
अपने सस्टेनेबिलिटी रोडमैप के अनुसार ब्रांड की पुनःडिज़ाइन की गई पैकेजिंग से अगले पांच साल में 500 टन प्लास्टिक के उपयोग को समाप्त करने का लक्ष्य है जिससे सालाना लगभग 100 टन की खपत में कमी का अनुमान है।
इस बदलाव के पीछे की सोच पर टिप्पणी करते हुए, हिमालया वेलनेस कंपनी के बेबीकेयर निदेशक श्री एनवी चक्रवर्ती ने कहा, “हिमालया बेबीकेयर में, हमारी जिम्मेदारी आज के शिशुओं के लिए कोमल और सुरक्षित उत्पाद बनाने से कहीं अधिक है। हमारे हर निर्णय के पीछे यह विश्वास है कि शिशु प्रकृति के सर्वोत्तम पोषण के हकदार है, वहीं प्रकृति की देखभाल करना भी उतना ही आवश्यक है ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वस्थ दुनिया सुनिश्चित हो सके।




