दिव्यराष्ट्र, मुंबई: एचडीएफसी बैंक का वित्तवर्ष 2026 की मार्च तिमाही में मुनाफा 9% बढ़कर 19,221 करोड़ रुपए रहा। एनआईआई और ऑपरेटिंग प्रॉफिट बढ़े हैं और एनपीए में भी सुधार दिखा है। बैंक ने वित्त वर्ष 26 के लिए 13 रुपए प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान किया, जिसकी रिकॉर्ड डेट 19 जून 2026 तय की गई है।
देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक एचडीएफसी बैंक ने आज यानी 18 अप्रैल को वित्तवर्ष 2026 की मार्च तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। बैंक का नेट प्रॉफिट बढ़कर 19,221 करोड़ रुपए हो गया है, जो पिछले साल की समान तिमाही के 17,616 करोड़ रुपए से करीब 9 प्रतिशत ज्यादा है। हालांकि, इस दौरान बैंक की इंटरेस्ट इनकम 76,610 करोड़ रुपए रही, जो एक साल पहले की समान तिमाही के 77,460 करोड़ रुपए के मुकाबले लगभग 1.1 प्रतिशत कम है।
बैंक के बोर्ड ने 31 मार्च 2026 को खत्म हुए वित्त वर्ष के लिए 1 रुपए की फेस वैल्यू वाले प्रति शेयर पर 13 रुपए के अंतिम डिविडेंड की सिफारिश की है, जो शेयरहोल्डर्स की मंजूरी के अधीन है। इसके साथ ही वित्त वर्ष 26 के लिए टोटल डिविडेंड 15.50 रुपए प्रति शेयर हो गया है। डिविडेंड के लिए पात्र शेयरहोल्डर्स की पहचान के लिए रिकॉर्ड डेट 19 जून 2026 तय की गई है।
नेट इंटरेस्ट इनकम (एनआईआई) में बढ़त
बैंक की कमाई का एक बड़ा हिस्सा ब्याज से आता है, जिसे नेट इंटरेस्ट इनकम (एनआईआई) कहा जाता है। इस तिमाही में एनआईआई बढ़कर 33,082 करोड़ रुपए हो गई है, जो पिछले साल की समान तिमाही (32,006 करोड़ रुपए) से 3.2 प्रतिशत ज्यादा है। वहीं, बैंक का ऑपरेटिंग प्रॉफिट 27,802 करोड़ रुपए रहा, जो पिछले साल के 26,537 करोड़ रुपए के मुकाबले 4.8 प्रतिशत ज्यादा है।
एसेट क्वालिटी में सुधार
बैंक के लोन की क्वालिटी में भी सुधार देखा गया है। ग्रॉस एनपीए (यानी कुल खराब लोन) का रेशियो घटकर 1.15 प्रतिशत हो गया, जो पिछले क्वार्टर में 1.24 प्रतिशत था। इसी तरह नेट एनपीए (यानी वास्तविक खराब लोन) का रेशियो भी 0.42 प्रतिशत से घटकर 0.38 प्रतिशत हो गया। इसका मतलब है कि बैंक के खराब कर्ज कम हो रहे हैं और रिकवरी बेहतर हो रही है। बैंक का टोटल ग्रॉस एनपीए घटकर 34,061.2 करोड़ रुपए रह गया है, जो पिछले क्वार्टर के 35,179 करोड़ रुपए से कम है। यह बैंक की बेहतर लोन मैनेजमेंट को दिखाता है।
रिटर्न ऑन एसेट (आरओए) में हल्का सुधार
वित्त वर्ष 2025-26 में बैंक का आरओए 1.94 प्रतिशत रहा, जो पिछले साल के 1.91 प्रतिशत से थोड़ा ज्यादा है। आरओए बताता है कि बैंक अपने कुल एसेट से कितना मुनाफा कमा रहा है और इसमें हल्का सुधार दिख रहा