दिव्यराष्ट्र, नई दिल्ली: एलीटकॉन इंटरनेशनल लिमिटेड (BSE: 539533), जो भारत की उभरती हुई तंबाकू और एफएमसीजी निर्यातक कंपनियों में से एक है, ने घोषणा की है कि उसे दक्षिण अफ्रीका स्थित तंबाकू व्यापारी कंपनी बोज्जा टोबेको (Bozza Tobacco (PTY) Ltd ) से लगभग 2.02 अरब रुपये (22.28 मिलियन अमेरिकी डॉलर) मूल्य का एक महत्वपूर्ण लॉन्ग टर्म एक्सपोर्ट कॉन्ट्रैक्ट हुआ है। यह अनुबंध 6 अप्रैल 2026 से प्रभावी है, जिसकी अवधि दो वर्ष है और इसमें एक वर्ष का लॉक-इन पीरियड शामिल है। इस पर 14 अप्रैल 2026 को हस्ताक्षर किए गए।
यह लॉन्ग टर्म एक्सपोर्ट आदेश कंपनी को अनुबंध अवधि के दौरान स्थिर निर्यात दृश्यता प्रदान करता है और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में इसके उत्पादों की निरंतर मांग को दर्शाता है। यह आदेश कंपनी को सामान्य व्यावसायिक प्रक्रिया के तहत प्राप्त हुआ है, जो उत्पादन क्षमताओं के कुशल उपयोग और संचालन की बेहतर योजना बनाने में सहायक है। यह समझौता दक्षिण अफ्रीकी बाजार में कंपनी की उपस्थिति को भी मजबूत करता है और निर्यात विस्तार तथा एक स्थायी एवं स्केलेबल व्यवसाय मॉडल विकसित करने की इसकी रणनीति के अनुरूप है। कुल मिलाकर, यह आदेश व्यवसाय की स्थिरता और दीर्घकालिक विकास में सकारात्मक योगदान देने की उम्मीद है। यह अनुबंध कंपनी के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा और अफ्रीकी महाद्वीप में प्रवेश का मार्ग प्रशस्त करेगा।
एलीटकॉन इंटरनेशनल लिमिटेड (EIL) एक उभरती हुई कंपनी है, जो सिगरेट, स्मोकिंग मिक्सचर, शीशा तथा अन्य संबंधित उत्पादों सहित तंबाकू उत्पादों की विविध श्रृंखला के निर्माण और व्यापार में संलग्न है। घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों बाजारों में अपनी उपस्थिति के साथ, EIL वर्तमान में संयुक्त अरब अमीरात, सिंगापुर, हांगकांग, यूनाइटेड किंगडम और यूरोप के कुछ हिस्सों में निर्यात कर रही है। कंपनी चबाने वाले तंबाकू, सूंघनी (स्नफ), माचिस, लाइटर और तंबाकू सहायक उत्पादों जैसे नए उत्पाद वर्गों में विस्तार की संभावनाएं तलाश रही है।