125वें वर्ष में प्रवेश के साथ तेज विकास और व्यापक बदलाव पर गल्फ ऑयल का जोर
मुंबई, दिव्यराष्ट्र:/ गल्फ ऑयल लुब्रिकेंट्स इंडिया लिमिटेड (जीओएलआईएल) ने अपने 125 साल के सफर के साथ विकास और बदलाव के नए चरण में प्रवेश किया है। कंपनी अपने भरोसेमंद इतिहास और मजबूत बाजार उपस्थिति के आधार पर लुब्रिकेंट्स कारोबार को और सशक्त बनाने के साथ भविष्य की जरूरतों के अनुरूप मोबिलिटी समाधान, उन्नत फ्लूइड इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में विस्तार कर रही है।
भारत के लिए हिंदुजा समूह की दीर्घकालिक प्रतिबद्धता के दम पर, कंपनी मांग बढ़ने से पहले ही अपनी क्षमताओं का विस्तार कर रही है। मार्च 2027 तक विनिर्माण क्षमता 70 प्रतिशत बढ़ाकर 24 करोड़ लीटर करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके साथ ही ईवी चार्जिंग हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर और कनेक्टिविटी के क्षेत्र में भी क्षमताएं विकसित की जा रही हैं। इस खास मौके पर एमएस धोनी की मौजूदगी वाली वर्षगांठ फिल्म ‘बॉर्न टू बी बेहद’ पेश की गई। कंपनी डिजिटल तकनीक को अपनाने, टिकाऊ विकास और ग्राहकों तक आखिरी स्तर तक पहुंच मजबूत करने के लिए संगठन में व्यापक बदलाव कर रही है। इसके साथ ही महिला सशक्तीकरण, सर्कुलर इकोनॉमी और सतत विकास पर नए सिरे से ध्यान दिया जा रहा है, ताकि अगले 125 वर्षों के लिए मजबूत आधार तैयार किया जा सके।
125 साल पूरे होने के जश्न की शुरुआत मुंबई में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम से हुई। इसमें कंपनी के प्रमुख ग्राहक, वितरक और कारोबारी साझेदार शामिल हुए, जिन्होंने भारत में ब्रांड की विकास यात्रा में अहम भूमिका निभाई है। कार्यक्रम में गल्फ ऑयल इंटरनेशनल के चेयरमैन संजय हिंदुजा के साथ ब्रांड एंबेसडर एमएस धोनी और स्मृति मंधाना की मौजूदगी ने आयोजन को खास बनाया।
1901 में स्थापित गल्फ आज 100 से अधिक देशों में मौजूद एक प्रतिष्ठित वैश्विक ब्रांड है। भारत में पिछले 15 वर्षों के दौरान जीओएलआईएल की वृद्धि दर बाजार की तुलना में दो से तीन गुना रही है। इस दौरान कंपनी देश का दूसरा सबसे बड़ा निजी लुब्रिकेंट ब्रांड बनकर उभरी है। बदलाव की इसी यात्रा के तहत कंपनी अब लुब्रिकेंट्स से आगे बढ़कर मोबिलिटी और औद्योगिक समाधान के क्षेत्र में अपनी पहुंच बढ़ा रही है। इसके लिए विनिर्माण क्षमता का विस्तार करने के साथ टिकाऊ तेलों, डेटा सेंटर की कूलिंग तकनीक और ईवी चार्जिंग टेक्नोलॉजी में निवेश किया जा रहा है। 50 से अधिक मूल उपकरण निर्माता (ओईएम) कंपनियों के साथ साझेदारी और चेन्नई स्थित वैश्विक अनुसंधान एवं विकास केंद्र के दम पर गल्फ भारत में औद्योगिक और मोबिलिटी क्षेत्र की अगली विकास यात्रा के लिए खुद को तैयार कर रही है।
इस उपलब्धि पर गल्फ ऑयल इंटरनेशनल के चेयरमैन संजय हिंदुजा ने कहा, “गल्फ के 125 वर्षों का सफर लगातार बदलाव और विकास की कहानी है। यह हमारे मूल्यों की मजबूती और पीढ़ियों से मिले भरोसे पर आधारित है। जिन 100 से अधिक देशों में हम काम करते हैं, उनमें भारत पिछले 15 वर्षों से सबसे तेजी से बढ़ते और लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाले बाजारों में शामिल है। यहां विकास को नई गति देने की अपार संभावनाएं हैं। हम लुब्रिकेंट्स के क्षेत्र में अपनी अग्रणी स्थिति मजबूत करने के साथ मूल्यवर्धित सेवाओं, ई-मोबिलिटी और अन्य उपयुक्त क्षेत्रों में भी नए अवसर तलाशना चाहते हैं। बेहतर और स्वच्छ तकनीकों, बड़े नवाचारों और भविष्य की जरूरतों के अनुरूप कार्यबल के साथ हम इस यात्रा का नेतृत्व करना चाहते हैं। भारत की विकास गाथा गल्फ के अगले चरण का अहम हिस्सा होगी।”
गल्फ ऑयल लुब्रिकेंट्स इंडिया लिमिटेड के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवि चावला ने कहा, “हमारी 125वीं वर्षगांठ हमारी प्रतिबद्धता, साहसिक फैसलों, लगातार नवाचार और मजबूत साझेदारियों का प्रमाण है। इस उपलब्धि का जश्न मनाने के साथ हम यह भी तय कर रहे हैं कि आगे किस दिशा में बढ़ना है। बदलते भविष्य की ओर देखते हुए ये साझेदारियां पहले से कहीं अधिक महत्वपूर्ण होंगी। ‘बॉर्न टू बी बेहद’ हमारी पहचान को दर्शाता है। हम हमेशा से तय सीमाओं से आगे बढ़ने वाला ब्रांड रहे हैं। आगे भी हमारा ब्रांड अभियान ‘कुछ बेहद कर’ इसी भावना को हमारे हर काम में आगे बढ़ाएगा।”
125 साल पूरे होने के अवसर पर गल्फ ने ‘जेनरेशन बेहद’ नाम से एक नई पहल शुरू की है। इसके तहत मोबिलिटी क्षेत्र में 1.25 लाख महिलाओं को सशक्त बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इस पहल के जरिए महिलाओं को ज्ञान और प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के साथ ड्राइविंग तथा मैकेनिक जैसे क्षेत्रों में करियर बनाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान स्मृति मंधाना ने इस पहल की शुरुआत की।
गल्फ ऑयल लुब्रिकेंट्स इंडिया लिमिटेड की मुख्य विपणन अधिकारी आरती श्रीधर ने कहा, “स्मृति ने दिखाया है कि जब क्रिकेट में महिलाओं को अवसर मिलता है, तो वे क्या कर सकती हैं। प्रतिभा हमेशा से मौजूद थी, जरूरत सिर्फ उसे आगे बढ़ने का अवसर देने की थी। अब मोबिलिटी क्षेत्र में भी ऐसा करने का समय है, जहां महिलाओं की भागीदारी अब भी कम है। ‘जेनरेशन बेहद’ के जरिए हम महिलाओं के लिए ऐसे अवसर तैयार करना चाहते हैं, ताकि वे प्रशिक्षण लेकर गाड़ी चलाने से लेकर उसके इंजन और तकनीकी रखरखाव से जुड़े कामों तक विभिन्न भूमिकाओं में आगे बढ़ सकें।”
वैश्विक ब्रांड के 125 साल पूरे होने के इस मौके पर कंपनी का ध्यान अपने मुख्य कारोबार को मजबूत करने, बदलते मोबिलिटी क्षेत्र के अनुरूप खुद को विकसित करने, ग्राहकों के साथ संबंधों को और गहरा बनाने तथा नवाचार और समावेशी विकास के जरिए दीर्घकालिक मूल्य सृजित करने पर बना हुआ है।


