मुंबई, दिव्यराष्ट्र:/ गौतम हरि सिंघानिया द्वारा रेमंड के बांद्रा एक्सपीरिएंशियल फ्लैगशिप पर आयोजित ‘द चेयरमैन्स कलेक्शन’ का विशेष शोकेस शानदार तरीके से संपन्न हुआ। इस शाम में मनोरंजन जगत के कई प्रमुख नाम शामिल हुए, जहां शिल्पकला, स्टाइल और विरासत का उत्सव मनाया गया। शोकेस ने मेहमानों को कलेक्शन का एक इमर्सिव अनुभव दिया, जो चेयरमैन के रेनेसां से प्रेरित कला को वर्ल्ड-क्लास टेलरिंग के साथ मिलाने के निजी दृष्टिकोण को दिखाता है।
इस अवसर पर करण टैकर, आदर जैन, आलेखा जैन, अनीसा मल्होत्रा, ताहा शाह, आयुष मेहरा, मंदिरा बेदी, मानसी स्कॉट, क्रिस्टल डिसूजा, रित्विक धनजानी, सुधांशु पांडे, दलीप ताहिल और रोहित रॉय जैसे विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे। उनकी उपस्थिति ने इस कलेक्शन की लोकप्रियता और आकर्षण को और मजबूती दी, खासकर उन लोगों के बीच जो स्टाइल और फैशन की गहरी समझ रखते हैं।
‘मॉडर्न ओपुलेंस’, ‘पावर ड्रेसिंग’ और ‘इंडियन रिनेसां’ जैसे क्यूरेटेड सेगमेंट्स के साथ ‘द चेयरमैन्स कलेक्शन’ ने लग्जरी मेंसवियर को नए आयाम देने के रेमंड के निरंतर प्रयास को रेखांकित किया। बेहतरीन कारीगरी और डिजाइन इनोवेशन के जरिए यह कलेक्शन ब्रांड की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। साथ ही, इस शोकेस ने बांद्रा फ्लैगशिप को एक प्रीमियम और क्यूरेटेड मेंसवियर अनुभव के प्रमुख डेस्टिनेशन के रूप में और मजबूत किया।