जयपुर , दिव्यराष्ट्र:/ एसआरके ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स की ओर से 15 दिवसीय विशाल निशुल्क चिकित्सा एवं परामर्श शिविर की शुरुआत 18 मई से होगी। इस दौरान ओपीडी के साथ ही विभिन्न जांचो पर 40% तक की छूट, शिविर मे आने वाले पहले 10 मरीजों की प्लेन सी टी स्केन मात्र 1000 रुपए मे एवं सोनोग्राफी मात्र 250 रूपये मे व चिकित्सिय परामर्श निःशुल्क दिया जाएगा। शिविर में सीटी स्कैन, सोनोग्राफी और रेडियोलॉजी की सेवाएं भी उपलब्ध रहेंगी। शिविर के दौरान कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. रघुराज स्वामी, न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. अरुण अग्रवाल, न्यूरोसर्जन डॉ. दीपक बारिया, डॉ. विकास गुप्ता, डॉ. मधुलिका शर्मा, डॉ. दानिश कुरैशी, डॉ. संजय ताम्बी समेत विभिन्न क्षेत्रों के चिकित्सक प्रतिदिन सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक शिविर में सेवाएं देंगे। शिविर संयोजक आकाश शर्मा ने बताया कि सामाजिक सरोकारों के क्रम में हॉस्पिटल की ओर से नियमित रूप से इस तरह के आयोजन किए जाते हैं, उन्होंने बताया कि हॉस्पिटल में नर सेवा को नारायण सेवा मानकर काम किया जाता है।