
जयपुर, दिव्यराष्ट्र/ जयपुर के एपेक्स हॉस्पिटल समूह के निदेशक डॉ. शैलेश झवर एक्यूमेन इंडिया फेलो उम्मीदवार के रूप में चयनित हुए हैं। पूरे देश से इस वर्ष की इस प्रतिष्ठित फेलोशिप के लिए 20 चिकित्सको का चयन हुआ है, जिसमें से जयपुर से डॉ. शैलेश को यह अवसर मिला है।
यह सम्मान एपेक्स हॉस्पिटल्स की एक वर्टिकल यूनिट क्रिटिकल केयर होप के प्रभावशाली कार्य एवं अत्याधुनिक टेली-आई.सी.यू. सेवाओं के माध्यम से चिकित्सा सेवाओं को विस्तार देने के लिए मिला है। एक्यूमेन एक वैश्विक प्रतिष्ठित गैर-लाभकारी संगठन है, जो सामाजिक असमानताओं को दूर करने के लिए कार्यरत हैं। फेलोशिप में चयन पर खुशी जाहिर करते हुए
डॉ. शैलेश ने बताया कि जयपुर स्थित टेली-आईसीयू कमांड सेंटर राजस्थान, उत्तर प्रदेश और पंजाब के विभिन्न पार्टनर्स को जोड़ते हुए दूरस्थ क्षेत्रों में रियल-टाइम विशेषज्ञ सहायता प्रदान करता है। उन्होंने बताया कि एक्यूमेन इंडिया फेलोज समुदाय का हिस्सा बनकर, क्रिटिकल केयर होप को सामाजिक नवप्रवर्तकों के एक विस्तृत नेटवर्क से जुड़ने का अवसर मिलेगा।





