
नई दिल्ली, दिव्यराष्ट्र:/ राजस्थान की प्रमुख सामाजिक कार्यकता डिम्पल कंवर नरुका को शुक्रवार को दिल्ली के कंस्टीट्यूट क्लब में आयोजित आल मिडिया काउंसिल अवार्ड 2026 गुरूदेव रविन्द्रनाथ टैगोर को समर्पित में आल मिडिया काउंसिल अवार्ड 2026से समानित किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि साध्वी ज्योति निरंजन एवं कार्यक्रम के अति विषेश अतिथि के रूप में भाजपा सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश के विधायक डॉ सुरेंद्र चौधरी अति विशिष्ट अतिथि व मार्गदर्शक श्रीमंत रामलक्ष्मण सिंह महाराजा रतलाम थें।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.मुरली मनोहर जोशी जी ने की।
इस अवसर पर आल मिडिया काउंसिल द्वारा आल मिडिया काउंसिल गुरूदेव रविन्द्रनाथ टैगोर को समर्पित आल मिडिया काउंसिल अवार्ड 2026 से 12 राज्यों से अपने क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली हस्तियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर आल मिडिया काउंसिल के पदाधिकारी मनोज जोशी हितेश गुप्ता, राजेश यादव, गफ्फार खान पठान, शिखा भारती, इद्रीश पटेल, इलियास शेख, पुरूषोत्तम बढई विशेष रूप से उपस्थित थे।
आल मीडिया काउंसिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. ज्ञानेन्द्र विश्वकर्मा ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया




