
हैदराबाद, दिव्यराष्ट्र। दिल्ली के उपराज्यपाल सरदार तरनजीत सिंह संधू ने हैदराबाद स्थित हार्टफुलनेस के वैश्विक मुख्यालय कान्हा शांति वनम में आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम ‘टाइमलेस टीचिंग्स’ में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। कार्यक्रम गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं और उनके एकत्व के संदेश पर केंद्रित था।
अपने संबोधन में उपराज्यपाल ने गुरु नानक देव जी के सार्वभौमिक एकता और मानवता के संदेश की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने हार्टफुलनेस के मार्गदर्शक दाजी के साथ ध्यान सत्र में भाग लिया तथा उपस्थित लोगों को आंतरिक शांति और सामाजिक समरसता के महत्व का संदेश दिया।
कार्यक्रम में विभिन्न विषयों पर संवाद, कीर्तन, वृत्तचित्र प्रदर्शन, पैनल चर्चाएं और हार्टफुलनेस मास्टरक्लास आयोजित किए गए। देश और विदेश से आए वक्ताओं ने गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं, आध्यात्मिक चेतना और मानवीय मूल्यों पर विचार साझा किए।
तीन दिवसीय आयोजन का समापन सामूहिक ध्यान सत्र, दृश्य-श्रव्य प्रस्तुतियों और पैनल चर्चाओं के साथ हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने भाग लिया।



