
मुंबई। दिव्यराष्ट्र:/ हेल्दी और कम तेल में खाना पकाने के वादे ने एयर फ्रायर को रसोई का एक अहम हिस्सा बना दिया है। फिर भी समान रूप से पका हुआ और सुसंगत परिणाम अक्सर एक चुनौती बना रहता है।
इसी अंतर को पहचानते हुए, भारत के विश्वसनीय होम इनोवेशन ब्रांड, क्रॉम्पटन ग्रीव्स कंज्यूमर इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड ने एमियो प्रो 5.5 लीटर एयर फ्रायर पेश किया है, जिसे आधुनिक रसोई के लिए अधिक सुसंगत और भरोसेमंद कुकिंग अनुभव देने के लिए डिजाइन किया गया है।
एयर फ्रायर धीरे-धीरे भारतीय रसोई में पारंपरिक खाना पकाने के एक बेहतर और स्वस्थ विकल्प के रूप में तेजी से अपनी जगह बना रहे हैं, लेकिन उपयोग का अनुभव हमेशा अपेक्षाओं के अनुरूप नहीं रहा है।
खाना ठीक से न पकना सबसे आम समस्या बनी हुई है, जिसके चलते उपयोगकर्ताओं को बार-बार खाना पकाते समय बीच में रुककर उसे जांचना और फिर से ठीक करना पड़ता है ताकि एक समान परिणाम मिल सके।इसके अलावा इस्तेमाल के दौरान होने वाला शोर और बाद में सफाई में लगने वाला प्रयास भी इसमें जोड़ दें, तो जिस सुविधा का वादा एयर फ्रायर करते है, वो हमेशा पूरा नहीं होता है।
एमियो प्रो 5.5 लीटर इसे बदलने के लिए बनाया गया है। इसके केंद्र में क्रॉम्पटन का प्रो हीटिंग बाउल है – एक विशिष्ट रूप से तैयार डिजाइन, जिसमें लूवर-आधारित एयरफ्लो सिस्टम होता है जो 360-डिग्री हीट सर्कुलेशन को अनुकूलित करता है, यह सुनिश्चित करता है कि भोजन सभी तरफ से समान रूप से पकता है, और बार-बार हाथ लगाने की ज़रूरत नहीं होती है।
इस लॉन्च के बारे में क्रॉम्पटन ग्रीव्स कंज्यूमर इलेक्ट्रिकल लिमिटेड के स्मॉल डोमेस्टिक अप्लायंसेज हेड, केतन चौधरी ने कहा, “पिछले कुछ वर्षों में भारतीय घरों में एयर फ्रायर्स ने तेजी से जगह बनाई है, लेकिन यह श्रेणी मुख्य रूप से वॉल्यूम पर केंद्रित रही है, न कि उपयोग के अनुभव संबंधी कमियों को दूर करने पर। क्रॉम्पटन में हमने इसे गहराई से समझने का प्रयास किया|
एमियो प्रो सिर्फ एक और एयर फ्रायर नहीं है – यह उपभोक्ताओं की असल मांग का हमारा जवाब है, ऐसा खाना जो पहली बार में ही सही तरीके से पक जाए, बिना बार-बार निगरानी के।


