मुंबई, दिव्यराष्ट्र:/ भारत की अग्रणी कंज्यूमर इलेक्ट्रिकल कंपनियों में शामिल क्रॉम्पटन ग्रीव्स कंज्यूमर इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड ने आज अपनी नई मास्टर ब्रांड आइडेंटिटी का अनावरण किया। यह क्रॉम्पटन 2.0 के तहत कंपनी के अगले चरण की शुरुआत को दर्शाता है, जिसमें कंपनी खुद को एक इनोवेशन-लेड और कंज्यूमर-सेंट्रिक बिजनेस के रूप में आगे बढ़ा रही है। सुपर-प्रीमियम ब्रांड‘ क्रॉम्पटन रोहिन लॉन्च करने के साथ कंपनी ने Energion को भी मजबूत किया है।
क्रॉम्पटन की नई आइडेंटिटी के केंद्र में ‘सैफायर’ है, जो क्रॉम्पटन ग्रीव्स कंज्यूमर इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड का नया एंब्लेम और प्रमुख विजुअल एक्सप्रेशन है। सैफायर नाम दो प्रभावशाली स्रोतों से प्रेरित है-सैफायर के गहरे और टिकाऊ नीले रंग तथा ग्रीक पवन देवता जेफ्रस की सौम्य हवा से। यह नाम देखभाल, गुणवत्ता, परिष्कार और कालातीतता को सहज गरिमा और शांत ऊर्जा के साथ व्यक्त करता है।
सैफायर के साथ क्रॉम्पटन ने अपना नया ब्रांड प्रॉमिस*- अमेजिंग,एवरी डे भी पेश किया है। यह टैगलाइन महज शब्दों से कहीं आगे बढ़कर रोजमर्रा की जिंदगी को सार्थक इनोवेशन और भरोसेमंद प्रदर्शन के जरिए बेहतर बनाने के ब्रांड के वादे को सामने रखती है। अमेजिंग ऐसे सुखद और सहज अनुभवों को दर्शाता है ।
इस अवसर पर क्रॉम्पटन ग्रीव्स कंज्यूमर इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर एवं सीईओ, प्रोमीत घोष ने कहा, “होम सॉल्यूशंस इंडस्ट्री बदलाव के एक महत्वपूर्ण दौर से गुजर रही है, जहां सोच-समझकर किए गए इनोवेशन, सहज अनुभव और भरोसेमंद सॉल्यूशंस के जरिए रोजमर्रा की जिंदगी को आसान बनाया जा रहा है। हमारा मानना है कि भविष्य के सबसे मजबूत ब्रांड किसी एक कैटेगरी से नहीं, बल्कि उपभोक्ताओं की रोजमर्रा की जिंदगी में अपनी भूमिका से पहचाने जाएंगे। यही सोच क्रॉम्पटन 2.0 के पीछे है-एक डायवर्सिफाइड, इनोवेशन-लेड होम सॉल्यूशंस बिजनेस के रूप में हमारा रणनीतिक बदलाव।
क्रॉम्पटन ग्रीव्स कंज्यूमर इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर, तन्मय प्रस्ती ने कहा, “क्रॉम्पटन पिछले कुछ वर्षों में काफी विकसित हुआ है और हमारी नई ब्रांड आइडेंटिटी इसी बदलाव को दर्शाती है। यह एक यूनिफाइड ब्रांड सिस्टम है, जिसमें हमारी विजुअल और सोनिक आइडेंटिटी शामिल है और जिसका उद्देश्य उपभोक्ताओं के लिए एक अधिक विशिष्ट ब्रांड एक्सपीरियंस तैयार करना है। इसके साथ ही, हम अलग-अलग सेगमेंट में बदलती उपभोक्ता जरूरतों को पूरा करने के लिए अपने ब्रांड प्लेटफॉर्म को भी और मजबूत कर रहे हैं।”