निवम ऑर्थोपेडिक्स और सूर्या हॉस्पिटल्स की साझेदारी
मुंबई, दिव्यराष्ट्र:/ ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ.निलेन शाह और डॉ.मनन शाह द्वारा स्थापित निवम ऑर्थोपेडिक्स ने सूर्या हॉस्पिटल्स के साथ साझेदारी की है। इसके तहत पूरी मुंबई में विशेष ऑर्थोपेडिक सेंटरों का नेटवर्क बनाया जाएगा। सांताक्रूज और चेंबूर के केंद्रों में काम शुरू हो चुका है। सांताक्रूज के फ्लैगशिप सेंटर का औपचारिक उद्घाटन दशहरे के पर्व पर होगा। ये सेंटर मरीजों की जरूरतों को सर्वोपरि रखकर व्यापक देखभाल प्रदान करने के उद्देश्य से बनाए गए हैं। यहां आधुनिक मेडिकल तकनीक के साथ ऑर्थोपेडिक विशेषज्ञों द्वारा परामर्श उपलब्ध है। नेटवर्क का और विस्तार होगा, जिसमें कांदिवली में एक सेंटर के इस साल के अंत तक शुरू होने की उम्मीद है। इसके बाद दक्षिण मुंबई में एक सेंटर खुलेगा।
इस साझेदारी में ऑर्थोपेडिक पर केंद्रित निवम की विशेषज्ञता और सूर्या हॉस्पिटल्स का स्थापित क्लिनिकल इंफ्रास्ट्रक्चर व मल्टीडिसीप्लिनरी क्षमताएं शामिल हैं। सेंटरों में जोड़ों की समस्याओं, रीढ़ की बीमारियों, खेल के दौरान लगी चोटों और ऑर्थोपेडिक ट्रामा का इलाज होगा। इसमें प्राइमरी और जटिल जॉइंट रिप्लेसमेंट, रिवीज़न प्रक्रियाएं तथा रोबोटिक-असिस्टेंट और मिनिमली इनवेसिव सर्जरी शामिल हैं।
जांच और इलाज की योजना से लेकर सर्जरी, ऑपरेशन से पहले, उसके दौरान और उसके उपरांत की देखभाल, फिजियोथेरेपी और रिहैबिलिटेशन तक, मरीज को हर पड़ाव पर साथ और परामर्श मिलेगा। संपूर्ण जांच के बाद सर्जरी का विकल्प केवल उन्हीं मरीजों को दिया जाएगा, जिन्हें क्लिनिकल रूप से इसकी जरूरत हो। सेंटरों में बिना सर्जरी वाले इलाज के लिए भी मजबूत विभाग होंगे। इलाज के विकल्प हर मरीज की क्लीनिक स्थिति के हिसाब से तय होंगे। इसमें मरीजों के सही चयन, सुरक्षा और स्वास्थ्य लाभ पर जोर रहेगा।
डॉ.भूपेंद्र एस.अवस्थी, संस्थापक-चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर, सूर्या हॉस्पिटल्स ने कहा,“निवम ऑर्थोपेडिक्स के साथ हमारी साझेदारी से पूरे मुंबई में सूर्या के अस्पतालों में ऑर्थोपेडिक की विशेषज्ञ और बढ़ेगी। सूर्या लंबे समय से बच्चों के ऑर्थोपेडिक इलाज के लिए जाना जाता है। जॉइंट रिप्लेसमेंट समेत जोड़ों और हड्डियों से जुड़ी करीब 80 प्रतिशत समस्याएं महिलाओं में होती हैं। ऐसे में यह हमारी स्पेशलिटी सेवाओं का स्वाभाविक विस्तार है। डॉ.निलेन शाह और डॉ. मनन शाह ने जॉइंट रिप्लेसमेंट और व्यापक ऑर्थोपेडिक देखभाल का एक केंद्रित मॉडल तैयार किया है। हमारा मकसद है कि साथ मिलकर हम अपने अस्पतालों में ये सेवाएं लोगों के लिए और आसानी से उपलब्ध कराएं और इलाज व रिकवरी के हर चरण में मरीजों का साथ दें।”