प्रीमियम उत्पाद, पोर्टफोलियो विस्तार और नए बाजारों के दम पर दौड़ेगा भारत का इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर
मुंबई, दिव्यराष्ट्र/ टाटा ग्रुप के भारत के अग्रणी ओमनी चैनल इलेक्ट्रॉनिक्स रिटेल, क्रोमा ने मुंबई के जुहू में अपना पहला स्टोर खोलने के 20 साल पूरे होने का जश्न मनाते हुए, अपने 100वें वर्ष का जश्न मना रही ग्लोबल मैनेजमेंट कंसल्टिंग फर्म कार्नी के साथ साझेदारी में ‘हाउ इंडिया अपग्रेड्स’ रिपोर्ट जारी की है। यह रिपोर्ट जांच करती है कि इलेक्ट्रॉनिक्स के साथ भारत का संबंध कैसे विकसित हुआ है। इसके साथ ही, रिपोर्ट उन मुख्य वजहों की भी पहचान करती है जो देश में खरीदारी के अगले नए दौर को दिशा दे रही हैं।
शिबाशीष रॉय, सीईओ और मैनेजिंग डायरेक्टर, इंफिनिटी रिटेल लिमिटेड-क्रोमा ने कहा,“पिछले दो दशकों में हमने भारत के कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार को पहली बार प्रोडक्ट अपनाने के दौर से आगे बढ़कर अब बेहतर अनुभव, आकांक्षाओं और लगातार अपग्रेड करने की सोच की तरफ बदलते देखा है। ‘हाउ इंडिया अपग्रेड्स’ रिपोर्ट के ज़रिए हमने ग्राहकों के व्यवहार में आ रहे इन्हीं बदलावों और इस सेक्टर के भविष्य की दिशा को समझने की कोशिश की है। जैसे-जैसे तकनीक अधिक आधुनिक हो रही है, क्रोमा में हमारी भूमिका यही है कि हम सही उत्पाद, विशेषज्ञों की सलाह, किफायती समाधान और बिक्री के बाद बेहतरीन सर्विस के ज़रिए ग्राहकों की इलेक्ट्रॉनिक्स की ओनरशिप को आसान बनाएं, ताकि देश भर के ग्राहक पूरे भरोसे के साथ अपग्रेड कर सकें।”
कौशिका माधवन, चेयरमैन, कार्नी इंडिया ने कहा,“भारत की कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री का भविष्य इस बात से तय नहीं होगा कि कितने डिवाइस बेचे जा रहे हैं, बल्कि इस बात से तय होगा कि ग्राहक तकनीक के ज़रिए अपने जीवन स्तर को कैसे अपग्रेड कर रहे हैं। प्रीमियम उत्पाद की बढ़ती पसंद, उभरते हुए छोटे शहरों में बढ़ती मांग और ग्राहकों की बदलती उम्मीदों का यह मेल नवाचार, मूल्य निर्माण और दीर्घकालिक विकास के नए अवसर पैदा कर रहा है।”
*रिपोर्ट के मुख्य बिंदु: मेट्रो शहरों से आगे बढ़ रहा है भारत का इलेक्ट्रॉनिक्स विकास*
· 2022 से 2025 के बीच टियर-3 शहरों में क्रोमा की बिक्री 40% की सालाना दर (सीएजीआर) से बढ़ी। वहीं, टियर-1 शहरों में यह दर 35%, टियर-2 शहरों में 30% और मेट्रो शहरों में 13% रही।
· क्रोमा की कुल बिक्री में नॉन-मेट्रो बाजारों का हिस्सा 2022 के 32% से बढ़कर 2025 में 44% पर पहुंच गया है।
हालांकि कुल मांग के मामले में मेट्रो शहर अब भी आगे हैं और आगे भी बढ़ते रहेंगे, लेकिन छोटे शहर कहीं ज़्यादा तेज़ी से बढ़ रहे हैं। यही वजह है कि भारत के इलेक्ट्रॉनिक्स विकास के अगले दौर में इन शहरों की भूमिका लगातार अहम होती जा रही है।
*अब महंगे और बेहतर उत्पाद चुन रहे हैं भारतीय ग्राहक*
· 2021 से 2025 के बीच क्रोमा पर बिकने वाले स्मार्टफोन की औसत कीमत में 34% की बढ़ोतरी हुई है।
· 2022 से 2025 के बीच ₹50,000 से ज्यादा कीमत वाले स्मार्टफोन का बाजार 26% की सालाना दर (सीएजीआर) से बढ़ा है।
· एसी कैटेगरी में इन्वर्टर एसी की हिस्सेदारी 2015 के महज 9% से बढ़कर 2025 में 91% हो गई है। यानी यह अब एक प्रीमियम फीचर से निकलकर बाजार का आम स्टैंडर्ड बन चुका है।
· 2025 में बिके हर तीन में से एक टीवी का साइज़ 55 इंच या उससे बड़ा था। इसके उलट, 2015 में 25 में से केवल एक टीवी ही इस साइज का बिकता था।
*भारतीय घरों में जगह बना रहे हैं नए दौर के इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पाद*
· 2021 से 2025 के बीच क्रोमा में डिशवाशर और ड्रायर की बिक्री में 29% की सालाना दर (सीएजीआर) से बढ़ोतरी दर्ज की गई।
· 2021 से 2025 के दौरान गेमिंग डिवाइसेज़ की बिक्री 26% की सालाना दर से बढ़ी।
· वियरेबल्स की कैटेगरी में 2021 से 2025 के बीच 23% की सालाना दर से ग्रोथ हुई।
· एयर फ्रायर की बिक्री 2021 से 2025 के बीच 22% की सालाना दर से बढ़ी।
*भारत के इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में ₹3 ट्रिलियन का अगला बड़ा अवसर**
· ‘क्रोमा एक्स कार्नी: हाउ इंडिया अपग्रेड्स’ रिपोर्ट का अनुमान है कि भारत का इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार 2024 के ₹7 ट्रिलियन से बढ़कर 2030 तक लगभग ₹10 ट्रिलियन का हो जाएगा।
· रिपोर्ट के अनुसार, ₹3 ट्रिलियन के इस अतिरिक्त अवसर में डिवाइस अपग्रेड की भूमिका सबसे प्रमुख होगी।
· डिशवॉशर, एयर फ्रायर, ड्रायर, गेमिंग डिवाइस और वियरेबल्स उन प्रमुख कैटेगरी में शामिल होंगे जो खरीदारी के अगले दौर को आकार देंगी। इसके साथ ही, कम पहुँच वाले बाज़ारों में पहली बार इन उत्पादों को अपनाना भी इसमें अहम योगदान देगा।