
सहकारिता में सफलता की पहली प्राथमिकता ईमानदारी गुलाब चंद कटारिया
आमजन के भविष्य का संबल सहकारिता- वासुदेव देवनानी
चित्तौड़गढ़ , दिव्यराष्ट्र:/ पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने कहा कि सहकारिता में सफलता की पहली प्राथमिकता ईमानदारी से कार्य कर संस्था के उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए सतत प्रयत्न करना जरूरी होता हे और इसी आधार से कार्य करने की परिणीति आज 25 वर्ष पूर्ण होने पर रजत जयंती गौरव महोत्सव के रूप में यह भव्य आयोजन हे।जनता बोलती नहीं लेकिन कार्य करने वाले को परखती जरूर हे।ये विचार उन्होंने चित्तौड़गढ़ अर्बन कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड द्वारा आयोजित रजत जयंती गौरव महोत्सव में इंदिरा प्रियदर्शिनी ऑडिटोरियम में मुख्य अतिथि पद से बोलते हुए व्यक्त किए।
उन्होंने कहा पूरी दुनिया चित्तौड़गढ़ को महाराणा प्रताप के शौर्य और पन्नाधाय के बलिदान से जानती हे ये समर्पण का भाव भी सहकारिता में आगे बढ़ने की पहली सीढ़ी हे।उन्होंने बैंक के कार्यकलापों की तारीफ करते हुए उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।
समारोह की अध्यक्षता करते हुए अध्यक्ष राजस्थान विधानसभा वासुदेव देवनानी ने कहा कि माध्यम वर्ग के परिवारों के आर्थिक आधार को मजबूती प्रदान करने के लिए सहकारिता ही शशक्त माध्यम हे और चित्तौड़गढ़ अर्बन बैंक ने इस दिशा में काफी काम किया तभी रजत जयंती मनाने का अवसर मिला लेकिन और अधिक समर्पण भाव से कार्य करते हुए इस मुकाम को स्वर्ण जयंती के मुकाम तक ले जाना हे और यह कार्य जनविश्वास से ही संभव हे।
सहकारिता मंत्री गौतम कुमार दक ने अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने के लिए सहकारिता के संस्कार आमजन तक पहुंचाने आवश्यक हे और अर्बन बैंक इस दिशा ने सतत प्रयत्नशील हे यह गर्व की अनुभूति कराता हे।
कार्यक्रम में सांसद सी पी जोशी,विधायक चंद्रभान सिंह आक्या, श्रीचंद कृपलानी, अर्जुन लाल जीनगर,भाजपा जिलाध्यक्ष रतन गाडरी ने भी अपने विचार व्यक्त कर बैंक की सफलता की शुभकामनाएं प्रेषित की।
संस्थापक और बैंक अध्यक्ष डॉ आई एम सेठिया ने स्वागत उद्बोधन और 25 वर्षों की अभिनव यात्रा का जिक्र करते हुए बताया कि जनविश्वास और मजबूत ग्राहक संबंध को पूंजी मानकर बैंकिंग कार्य करते हुए हमने सैकड़ों लोगों को सूदखोरी के चंगुल से बचाया हे।उन्होंने भविष्य में भी उसी पथ पर चलने का निदेशक मंडल की और से संकल्प दोहराया।
उपाध्यक्ष शिव नारायण मानधना,निदेशक दिनेश शिशोदिया,रंजीत सिंह नाहर बालकिशन धूत वृद्धिचंद कोठारी बाबर मल मीणा कल्याणी दीक्षित, हरीश आहूजा राजेश काबरा,नितेश सेठिया, प्रबंधन मंडल सदस्य आदित्य सेठिया नरेंद्र चोरड़िया शांति लाल पुगलिया,अंकिता जैन पूर्व चेयरपर्सन विमला सेठिया प्रबंध निदेशक वंदना वजीरानी के सानिध्य में संपन्न भव्य समारोह में कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्वलन के साथ किया और 25 वर्षों की यात्रा का एक चलचित्र भी प्रस्तुत किया गया।कार्यक्रम का संचालन अजय गगरानी ने किया
इस अवसर पर पूर्व विधायक अशोक नवलखा,उपभोक्ता भंडार अध्यक्ष सुरेश झवर, भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष बद्री लाल जाट पूर्व अध्यक्ष अनिल सिसोदिया,पूर्व जिला प्रमुख भैरो सिंह चौहान, प्रतापगढ़ से गोपाल कुमावत गजेन्द्र चंडालिया बड़ीसादडी के प्रकाश धाकड़ बेगूं से पारस जैन गोपाल सोनी बारा अर्बन बैंक अध्यक्ष हरगोविंद जैन सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे
========================
रजत जयंती गौरव सम्मान
कार्यक्रम में राज्यपाल कटारिया सहित अन्य अतिथियों ने स्थापना से संस्था को मार्गदर्शन देने वाले पूर्व निदेशक डॉ दामोदर लाल लड्ढा, बुधर मल भोजवानी,ईश्वरदयाल सुहालका,जानकी लाल भंडारी, सोहन लाल तनवानी और गोवर्धन सिंह सिसोदिया के साथ स्थापना से अब तक ग्राहक के नाते जुड़े रतन लाल सिंघवी, में .बसंती लाल भंवर लाल,झांतला माता मंदिर ट्रस्ट और अशोक कुमार श्रीमाल तथा स्टाफ प्रबंधक अजय सिंह राठौर दामोदर लाल चेचानी की साल अपर्णा और अभिनंदन पत्र से सम्मानित किया
========================
डा सेठिया को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड
बैंक के संस्थापक अध्यक्ष डा आई एम सेठिया के द्वारा अर्बन बैंक की स्थापना के साथ ही सहकारिता में पीएचडी, सहकारी बैंकिंग क्षेत्र, सीए प्रोफेशन, पब्लिक अवेयरनेस तथा सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए निदेशक मंडल की और से राज्यपाल कटारिया,विधानसभा अध्यक्ष देवनानी सहकारिता मंत्री दक सहित अन्य मंचसीन अतिथियों ने डा सेठिया को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड प्रदान कर शॉल उपर्णा,अभिनंदन पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान कर अभिनंदन किया। डा सेठिया ने निदेशक मंडल का आभार व्यक्त किया।प्रबंध निदेशक वंदना वजीराणी ने अभिनंदन पत्र का वाचन किया
======================
नवीन ऋण योजनाओं का शुभारंभ
राज्यपाल कटारिया सहित मंचासिन अतिथियों ने ईवी और एल पी जी आधारित चार पहिया तीन पहिया वाहन के लिए,राजकीय कर्मचारी और बड़े उद्योगों के कर्मचारियों के लिए ग्रुप फाइनेंस योजना,एमएसएमई को न्यूनतम दर पर सपोर्ट लॉन,के साथ सदस्यों की ऑनलाइन केवाईसी और वाट्सअप बैंकिंग की योजनाओं का शुभारंभ किया।डा सेठिया ने प्रतिस्पर्धा के युग में नवीन योजनाओं का शुभारंभ व्यवसाय वृद्धि में सहायक होगा। प्रबंध निदेशक वंदना वजीराणी ने योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी।पंजाब




