नई दिल्ली दिव्यराष्ट्र: भारत-चीन सीमा पर स्थिति को लेकर भारत तिब्बत सीमा पुलिस के महानिदेशक शत्रुजीत सिंह कपूर की टिप्पणियों के बाद विदेश मंत्रालय की भी प्रतिक्रिया सामने आई है।
मंत्रालय ने कहा कि भारत-चीन सीमा पर स्थिति समय-समय पर तब बिगड़ जाती है, जब चीनी सेनाएं निर्धारित गश्ती पैटर्न से हट जाती हैं।
मंत्रालय ने ये भी बताया कि दोनों पक्ष लंबित मुद्दों को सुलझाने और गलतफहमी से बचने के लिए राजनयिक और सैन्य तंत्रों का इस्तेमाल कर रहे हैं।
दोनों पक्ष बातचीत कर रहे
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, “दोनों पक्ष एलएसी पर लंबित मुद्दों को सुलझाने और गलतफहमी से बचने के लिए मौजूदा राजनयिक और सैन्य तंत्रों का इस्तेमाल कर रहे हैं। दोनों पक्ष सीमा प्रबंधन को बेहतर बनाने के लिए एलएसी से जुड़े इलाकों में अपनी समझ को और बेहतर करने के तरीकों पर चर्चा करने के लिए भी सहमत हुए हैं। द्विपक्षीय संबंधों के समग्र विकास के लिए सीमावर्ती इलाकों में शांति और स्थिरता बनाए रखना जरूरी है।”
जायसवाल ने बताया कि यमन के तट के पास एक घटना में शामिल नाव पर सवार 14 भारतीय सुरक्षित हैं।
भारत ने अपने नागरिकों से यूरोप में विरोध-प्रदर्शन वाली जगहों से दूर रहने को कहा है। यूरोप में भारतीय मिशन वहां रहने वाले भारतीय समुदाय के लोगों के संपर्क में हैं।
पिछले एक हफ्ते में सऊदी अरब में फंसे लगभग 3,000 उमराह यात्री लौट आए हैं। बाकियों को लाने के प्रयास जारी हैं।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, “इस मुद्दे पर अपने सवाल रक्षा मंत्रालय के पास ले जाएं. जैसा कि पहले भी हमने इस बात का उल्लेख किया है जब चीनी सेनाएं पहले से तय गश्त से हटती हैं तो भारत के सीमावर्ती क्षेत्रों में स्थिति समय-समय पर अस्त-व्यस्त हो जाती है. दोनों पक्ष वास्तविक नियंत्रण रेखा पर बचे हुए मुद्दे को सुलझाने के लिए तथा गलतफहमी और गलत आकलन से बचने के लिए मौजूदा राजनयिक और सैन्य तंत्रों का उपयोग करना जारी रखे हुए हैं. दोनों पक्षों ने बेहतर सीमा प्रबंधन के लिए उपयुक्त क्षेत्रों में एलएसी के समझ को बेहतर बनाने के तरीकों पर चर्चा करने पर भी सहमति बनाई है. मैं इस बात पर भी जोर देना चाहूंगा कि द्विपक्षीय संबंधों के समग्र विकास के लिए सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति और स्थिरता बनाए रखना बहुत जरूरी है.”
कांग्रेस ने बयान पर पीएम से मांगा जवाब
आई टी बी पी प्रमुख के बयान के बाद कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने केंद्र सरकार को घेरा. उन्होंने कहा कि जब आई टी बी पी प्रमुख खुद अरुणाचल प्रदेश में जारी फेस-ऑफ की बात कर रहे हैं तो प्रधानमंत्री और केंद्र सरकार को सीमा की स्थिति पर देश को स्पष्ट जानकारी देनी चाहिए. कांग्रेस लंबे समय से चीन सीमा पर सरकार की ओर से अधिक पारदर्शिता की मांग करती रही है.






