दिव्यराष्ट्र, मुंबई: भारत के अग्रणी क्रेडिट मैनेजमेंट प्लेटफॉर्म चेक (CheQ) ने एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक (एयू एसएफबी) भारत के सबसे बड़े स्मॉल फाइनेंस बैंक के साथ साझेदारी में चेक एयू क्रेडिट कार्ड के लॉन्च की घोषणा की। यह अपनी तरह का पहला को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड है, जिसका उद्देश्य पेमेंट को आसान बनाना, रिवॉर्ड्स को अधिकतम करना और भारत की बदलती खर्च करने की आदतों के अनुरूप एक समग्र क्रेडिट अनुभव प्रदान करना है। यह लॉन्च चेक के क्रेडिट कार्ड इश्यूअंस इकोसिस्टम में प्रवेश का प्रतीक है, जो इसे केवल क्रेडिट कार्ड बिल पेमेंट प्लेटफॉर्म से आगे बढ़ाकर कार्ड इश्यूअंस और रिवॉर्ड्स-ड्रिवन कॉमर्स की ओर ले जाता है।
एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के फाउंडर, एमडी एवं सीईओ, संजय अग्रवाल ने कहा, “चेक के साथ एयू एसएफबी की यह साझेदारी हमारे कस्टमर-फर्स्ट बैंकिंग दर्शन को सार्थक नवाचार के ज़रिए आगे बढ़ाने की दिशा में एक अहम कदम है। इस एलईडी क्रेडिट कार्ड के माध्यम से हम नए दौर के उच्च क्रेडिट-योग्य ग्राहकों को एक अलग और आकर्षक वैल्यू प्रपोज़िशन के साथ जोड़ रहे हैं, जो इनोवेशन, स्मार्ट रिवॉर्ड्स और डिज़ाइन में नए मानक स्थापित करता है। जैसे-जैसे एयू देशभर में अपनी मौजूदगी का विस्तार कर रहा है, हमारा फोकस डिजिटल रूप से सशक्त भारत के लिए ऐसे वर्ल्ड-क्लास फाइनेंशियल सॉल्यूशंस पेश करने पर है, जो सुलभ, प्रासंगिक और भविष्य के लिए तैयार हों।”
15 मिलियन से अधिक क्रेडिट कार्ड्स और 4 मिलियन यूज़र्स से प्राप्त इनसाइट्स पर आधारित, चेक एयू क्रेडिट कार्ड आज के क्रेडिट अनुभव में मौजूद प्रमुख खामियों को दूर करता है, जहाँ रिवॉर्ड्स बिखरे हुए हैं, रिडेम्पशन जटिल है और पारंपरिक कार्ड उपभोक्ता व्यवहार में आए बदलाव के अनुरूप विकसित नहीं हो पाए हैं।
चेक एयू क्रेडिट कार्ड भारत का पहला को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड है जिसमें एलईडी -पावर्ड टैप इंटरैक्शन की सुविधा है। हर टैप के साथ, कार्ड में लगी इन-बिल्ट एलईडी जल उठती है, जो बिना किसी बैटरी के, पीओएस टर्मिनल के एनएफसी फील्ड से संचालित होकर तुरंत विज़ुअल कन्फर्मेशन देती है। यह भुगतान प्रक्रिया को अधिक दिखाई देने योग्य, आधुनिक और आकर्षक बनाता है।
चेक के फाउंडर और सीईओ, आदित्य सोनी ने कहा, “जिस चीज़ का लोग रोज़ इस्तेमाल करते हैं, उसमें, क्रेडिट कार्ड्स लंबे समय से लगभग अपरिवर्तित रहे हैं। चेक में हमने इसी सोच को चुनौती देने का फैसला किया, वास्तविक यूज़र व्यवहार और समस्याओं पर गहराई से ध्यान केंद्रित करते हुए। यह कार्ड उसी सोच का स्वाभाविक विस्तार है, जिसे एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के साथ मिलकर साकार किया गया है। एलईडी भले ही एक छोटा बदलाव लगे, लेकिन इसके पीछे ऐसा सिस्टम है जो आज के खर्च करने के तरीकों के अनुरूप डिज़ाइन किया गया है, जहाँ रिवॉर्ड्स सरल और वास्तव में उपयोगी हैं।”