केनडियर के आभूषण माँ के व्यक्तित्व का आईना और अनमोल उपहार हैं*
मुंबई, दिव्यराष्ट्र*- मदर्स डे केवल एक दिन मनाना नहीं है, बल्कि माँ के उन अनगिनत बलिदानों और उस सहज अंदाज़ को सम्मान देने का दिन है जिसे हम अक्सर देख नहीं पाते। माँ के खामोश त्याग और उनके निस्वार्थ प्यार को शब्दों में पिरोना मुश्किल है, पर एक शानदार आभूषण उन्हें वह चमक दे सकता है, जो उनके चेहरे की मुस्कान बन जाएगी जिसे वह सिर्फ खास मौकों पर नहीं, बल्कि हर दिन बहुत ही शान से पहन सकेंगी।
यहाँ आभूषण केवल एक एक्सेसरी नहीं, बल्कि यादों की एक सुंदर निशानी बन जाते हैं। यह माँ के व्यक्तित्व का आईना हैं, जो उनके हर अंदाज़ को निखारते हैं चाहे वो रोज़मर्रा के पल हों या कोई खास अवसर। माँ जितनी अनमोल हैं, यह आभूषण उनकी उसी अहमियत का एक खूबसूरत प्रतिबिंब हैं।
कल्याण ज्वेलर्स का लाइफस्टाइल ब्रांड ‘केनडियर’ ऐसे आभूषण पेश करता है जो बहुत ही सोच-समझकर बनाए गए हैं और पहनने में सहज हैं। बेहद सूक्ष्म डिज़ाइन्स से लेकर प्रभावशाली कलाकारी तक ये डिज़ाइन्स माँ के प्रति आपके प्यार को एक प्राकृतिक और सुंदर अंदाज़ में बयां करते हैं बिना किसी दिखावे के, पूरी सादगी और गरिमा के साथ।
स्टाइलिश भी, सहज भी – रैली डायमंड एंड फैंसी जेमस्टोन रिंग केनडियर की रैली रोज़ गोल्ड रिंग सादगी और खूबसूरती का एक प्यारा संगम है।
प्लेन ग्लिमर डायमंड वी रिंग – शार्प और मॉडर्न लुक वाली यह वी-शेप रिंग अपनी सादगी के लिए जानी जाती है।
क्लासिक ट्रेंड डायमंड कफ ब्रेसलेट – कारीगरी और रंगों का एक सुंदर संगम केनडियर का यह रोज़ गोल्ड ब्रेसलेट अपनी खास बनावट के लिए जाना जाता है।
एनचेंटिंग फ्लोरल डायमंड और जेमस्टोन ब्रेसलेट – सादगी और रंगों के जादू से भरा, केनडियर का यह रोज़ गोल्ड ब्रेसलेट देखने में जितना सुंदर है, पहनने में उतना ही हल्का।
आर्मीडा डायमंड ईयररिंग्स – स्टाइलिश और चमकदार, केनडियर की ये गोल्ड ईयररिंग्स अपनी लहरों जैसी बनावट के लिए खास हैं।
जि़सेल डायमंड डैंगल ईयररिंग्स – अपनी खास बनावट और हल्की चमक के साथ, जि़सेल डायमंड ईयररिंग्स हर लुक को बेहद खूबसूरत बनाते हैं।