मुंबई, दिव्यराष्ट्र*: केप्री लोन्स ब्रांड नाम से परिचालन करने वाली प्रमुख डायवर्सिफाइड नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनियों (एनबीएफसी) में से एक केप्री ग्लोबल कैपिटल लिमिटेड (सीजीसीएल) ने चर्चित अभिनेत्री नयनतारा के साथ अपना नया इंटीग्रेटेड ब्रांड कैंपेन लॉन्च किया है. ब्रांड फिल्म के लिए #ड्रीम्सगेटविंग्स और गोल्ड लोन फिल्म के लिए # ट्राईकेप्रीगोल्डलोन्स थीम पर आधारित यह कैंपेन ग्राहकों के लिए सुलभ, पारदर्शी और ग्राहक-केंद्रित वित्तीय समाधान उपलब्ध कराने की केप्री लोन्स की प्रतिबद्धता को मजबूत करता है.
केप्री ग्लोबल कैपिटल लिमिटेड के मार्केटिंग हेड निशांत गहलोत ने इस कैंपेन के बारे में कहा, ‘‘केप्री लोन्स में हम जो भी कैंपेन तैयार करते हैं, उसकी शुरुआत एक सरल विश्वास से होती है कि सही समय पर सही वित्तीय सहायता लोगों को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने में सक्षम बना सकती है. अपने #ड्रीम्सगेटविंग्स कैंपेन के माध्यम से हम लाखों भारतीयों की आकांक्षाओं का उत्सव मनाना चाहते थे और केप्री लोन्स को उनके सपनों को साकार करने में सहयोग देने वाले एक भरोसेमंद भागीदार के रूप में स्थापित करना चाहते थे. गोल्ड लोन फिल्म इसी विचार को आगे बढ़ाती है और ग्राहकों को सोने को केवल आभूषण के रूप में नहीं, बल्कि एक मूल्यवान वित्तीय परिसंपत्ति के रूप में देखने के लिए प्रेरित करती है, जो जीवन के महत्वपूर्ण अवसरों पर समय से वित्तीय सहायता उपलब्ध करा सकती है. नयनतारा ने दोनों कहानियों को अपनी सहजता और आत्मीयता से प्रभावशाली बनाया है. हमें विश्वास है कि ये फिल्में दर्शकों के साथ गहरा जुड़ाव स्थापित करेंगी और भरोसे, सम्मान तथा कस्टमर-फर्स्ट सर्विस के हमारे वादे को और मजबूत करेंगी.’’
यह इंटीग्रेटेड कैंपेन टेलीविजन, प्रिंट और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर आधारित व्यापक मल्टीमीडिया रणनीति का हिस्सा है. इसके साथ ही सोशल मीडिया और प्रमुख ऑन-ग्राउंड गतिविधियों में भी नयनतारा को शामिल किया गया है, ताकि ग्राहकों के सभी टचपॉइंट पर एक समान ब्रांड अनुभव सुनिश्चित किया जा सके.
इस कैंपेन का उद्देश्य सार्थक कहानी और व्यावहारिक वित्तीय समाधानों के माध्यम से दक्षिण भारत में केप्री लोन्स की उपस्थिति को और मजबूत करना, ग्राहकों के साथ भावनात्मक जुड़ाव को गहरा करना तथा उन्हें एक भरोसेमंद वित्तीय साझेदार के साथ अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित करना है.