
मुंबई, दिव्यराष्ट्र: आरबीआई से लाइसेंस प्राप्त एनबीएफसी कैपिटलएक्सबी, जिसके पास एडी कैटेगरी III लाइसेंस भी है, उत्तर भारत के प्रमुख मैन्युफैक्चरिंग और निर्यात केंद्रों में अपनी एक्सपोर्ट फाइनेंस और वर्किंग कैपिटल से जुड़ी सेवाओं को मजबूत कर रही है। एक्सपोर्ट फैक्टरिंग, इनवॉइस फाइनेंसिंग और कम समय के बिजनेस लोन के जरिए कंपनी एमएसएमई और निर्यातकों को उनके बकाया भुगतान में फंसा पैसा हासिल करने और कर्ज की बढ़ती जरूरतें पूरी करने में मदद कर रही है।
कैपिटलएक्सबी के बिजनेस हेड पवन मताई ने कहा, “एमएसएमई के लिए वर्किंग कैपिटल की तंगी एक बड़ी चुनौती बनी हुई है। निर्यातकों की दिक्कत और बड़ी है, क्योंकि उन्हें लंबे भुगतान चक्र और लगातार बढ़ते ऑर्डर, दोनों एक साथ संभालने पड़ते हैं। समय पर कर्ज मिलने से उनके ऑर्डर पूरे करने और कारोबार बढ़ाने की क्षमता में बड़ा फर्क आ सकता है। हम पारंपरिक गिरवी वाली शर्तों से हटकर, कारोबार के कैश फ्लो को ध्यान में रखकर ऐसे समाधान तैयार कर रहे हैं, जिनसे ये कमियां दूर हो सकें।”
कैपिटलएक्सबी का कारोबार नेटवर्क दिल्ली एनसीआर, गुरुग्राम, नोएडा, फरीदाबाद, आगरा, पानीपत, सोनीपत, जयपुर, लुधियाना और चंडीगढ़ तक फैला है। इन क्षेत्रों में कपड़ा, इंजीनियरिंग सामान, ऑटो पार्ट्स और निर्यात से जुड़े कई बड़े कारोबारी केंद्र शामिल हैं।
कंपनी अब पात्र एमएसएमई और निर्यातकों के लिए एक्सपोर्ट फैक्टरिंग और बिना कुछ गिरवी रखे 50 लाख रुपये तक के बिजनेस लोन पर खास ध्यान दे रही है। एक्सपोर्ट फैक्टरिंग के जरिए कारोबारियों को मंजूर किए गए इनवॉइस के आधार पर पैसा मिल सकता है। इससे 30 से 180 दिन तक भुगतान का इंतजार करने के दौरान नकदी का दबाव कम होता है। वहीं, बिजनेस लोन से कारोबारी स्टॉक खरीदने, सप्लायर का भुगतान करने, ऑर्डर पूरे करने और कारोबार बढ़ाने के लिए पूंजी जुटा सकते हैं, और इसके लिए उन्हें अपनी अचल संपत्ति गिरवी नहीं रखनी पड़ती।



