Home Blog दीपोत्सव पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

दीपोत्सव पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

0

सभी देशवासियों को दीपोत्सव पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। हम लोग अनादि काल से दीपमाला का पर्व मना रहे है और आने वाले समय मे भी मनाते रहेंगे। हर त्यौहार हमें एक नई प्रेरणा और नव उत्साह का संचार करके जाता है। दीपावली पर्व पर हमें भी संकल्प लेना होगा कि हमारे देश में रहने वाले दिन ,हिन बंधुओं के परिवार में भी खुशी का दीपक जग मग हो। कोई भी पर्व केवल स्वयं की खुशी या आनंद के लिए ही नही होना चाहिए इसमें वसुदेव कुटुंबकम् का भाव होना चाहिए। भारतीय परंपरा में दान का अति महत्व है इसलिए हमें हर त्यौहार पर प्रण लेना होगा कि हम हर उत्सव पर उन घरों में भी खुशी का प्रकाश डाले जो किन्ही कारणों से उत्सव, त्यौहार नहीं मना पाते। पंच दिवसीय दीपोत्सव में हमे राम की आदर्श निति और कृष्ण की सामाजिक कल्याण के भाव भी देखना को मिलते हैं। भगवान वासुदेव ने जगत की रक्षा के लिए ही गोवर्धन धारी बंनकरा देवताओं के राजा इंद्र का अहंकार तोड़ा इसलिए हमे भी अहंकार का परित्याग कर सब का विकास, सब का साथ का भाव लेना होगा। यदि हम हर भारतीय पर्व वह चाहे किसी भी धर्म को मानने वालो का हो अस्पताल में रोगियों, जरूरत मंदो, पशु पक्षियों की सेवा, वृद्ध और अनाथ लोगों की सेवा के लिए समर्पित करे तो हमें त्यौहार का ओर भी अधिक आनंद प्राप्त होगा। गोवर्धन पर्व पर हम गौ सेवा का संकल्प लेकर महाराष्ट्र की तरह राजस्थान में भी गौ को माता का दर्जा दिलाने का प्रयास करे 🙏।

डॉ. सीमा दाधीच,
प्रधान सम्पादक दिव्यराष्ट्र

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version