जयपुर, दिव्यराष्ट्र: भारतीय लेखापरीक्षा एवं लेखा विभाग की ओर से 16 नवंबर से 30 नवंबर तक ऑडिट वीक मनाया जाएगा। जयपुर में इसका औपचारिक कार्यक्रम 16 नवंबर से शुरू होकर 27 नवंबर को समापन समारोह के साथ समाप्त होगा।
नवीन यादव प्रधान महालेखाकार (लेखा व हक), राजस्थान, जयपुर ने इस संबंध मेंमीडिया से चर्चा करते हुए कहा।
16 नवंबर 1860 को भारत के प्रथम सीएजी सर एडवर्ड ड्रमोंड को नियुक्त किया गया था। इसी याद में वर्ष 2021 से हर वर्ष 16 नवंबर को ऑडिट दिवस मनाया जा रहा है।
इस वर्ष छठे ऑडिट दिवस का शुभारंभ 16 नवंबर को माननीय सीएजी के. संजय मूर्ति द्वारा नई दिल्ली में किया जाएगा। इसके साथ ही देशभर के कार्यालयों में ऑडिट वीक की शुरुआत होगी।
जयपुर में 8 कार्यालय करेंगे आयोजन
जयपुर स्थित विभाग के 08 कार्यालयों द्वारा विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
महालेखाकार भवन, जयपुर में ऑडिट एक्जीबिशन लगेगी। यह सभी के लिए ओपन रहेगी। आम नागरिक आकर आईएएंडएडी के कार्य और गतिविधियों की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
18 नवंबर : निबंध प्रतियोगिता
18 नवंबर को विभाग के समस्त कर्मचारियों हेतु निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
5 विषयों पर वर्कशॉप
ऑडिट वीक के दौरान निम्न विषयों पर वर्कशॉप होंगी –
1. रिमोट एंड हाइब्रिड ऑडिटिंग : डेटा रिलायबिलिटी, सिक्योर एक्सेस एंड डिजिटल एविडेंस
2. अकाउंटिंग, रिकांसिलिएशन एंड डिजिटाइजेशन फॉर ट्रेजरी / डीडीओ / पेंशन अथॉरिटी
3. वर्क्स विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर, सुपरिटेंडिंग इंजीनियर और चीफ अकाउंट्स ऑफिसर के लिए वर्कशॉप
4. स्टूडेंट्स और यंग प्रोफेशनल्स के लिए पब्लिक फाइनेंस, गवर्नमेंट अकाउंटिंग और पब्लिक ऑडिट में करियर पर इंटरैक्टिव सेशन5. सीएजी -भाषिणी ट्रांसलेशन एप्लीकेशन का परिचय
19, 23, 26 नवंबर : स्कूलों में नुक्कड़ नाटक
19, 23 और 26 नवंबर को विभिन्न विद्यालयों में नुक्कड़ नाटक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।
23 नवंबर : हेल्थ कैंप
23 नवंबर को आउटसोर्स कर्मचारियों हेतु हेल्थ कैंप का आयोजन किया जाएगा। इसमें उनकी सैलरी से होने वाली कटौतियों यथा पीएफ, ईएसआईसी की सुविधाओं की जानकारी भी दी जाएगी।
25 नवंबर : ड्राइंग प्रतियोगिता
25 नवंबर को ड्राइंग प्रतियोगिता आयोजित होगी। यह सभी के लिए ओपन रहेगी। जयपुर स्थित स्कूलों के बच्चे इसमें भाग ले सकेंगे।
प्रतियोगिता तीन श्रेणियों में होगी – कक्षा 3 से 5, कक्षा 6 से 8, कक्षा 9 से 12। सभी श्रेणियों में आकर्षक प्राइज दिए जाएंगे।
27 नवंबर : समापन समारोह
27 नवंबर को ऑडिट वीक का समापन किया जाएगा। समापन समारोह में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा।
विभाग के अधिकारियों के अनुसार, ऑडिट वीक का उद्देश्य केवल विभागीय कार्यक्रम तक सीमित नहीं है, बल्कि आम नागरिकों, छात्रों और युवाओं को पारदर्शिता, जवाबदेही और सार्वजनिक धन के सही उपयोग के प्रति जागरूक करना है।