अहमदाबाद, दिव्यराष्ट्र/ इंडियन वेट लिफ्टिंग फेडरेशन गुजरात द्वारा गांधीनगर में 11 से 17 मई को होने वाली एशियाई वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता की मेजबानी करेगा। वर्ष 2030 में गुजरात में होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स के पहले यह एक बड़ा अंतरराष्ट्रीय खेल महोत्सव होगा।
इसमें 30 देशों के करीब 200 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। उनके अलावा टीम ऑफिशियल कोच, सपोर्ट स्टाफ, मैनेजर आदि होंगे। प्रतियोगिता के दौरान इंटरनेशनल वेटलिफ्टिंग फेडरेशन, एशियाई वेटलिफ्टिंग फेडरेशन समेत अन्य अधिकारी 12 मई को अहमदाबाद में एशियाई वेटलिफ्टिंग संगठन की बोर्ड मीटिंग एवं एनुअल वार्षिक कांग्रेस में शामिल होंगे। आईडब्ल्यूएलएफ को चौथी बार ये इंटरनेशनल चैंपियनशिप होस्ट करने का मौका मिला है।