
सीज़न 9 में पांच ख़ास सेलिब्रिटी होम टूर के साथ
मुंबई दिव्यराष्ट्र*: भारत की अग्रणी पेंट और डेकॉर कंपनी एशियन पेंट्स अपने लोकप्रिय होम डेकॉर और स्टोरीटेलिंग सीरीज़, ‘एशियन पेंट्स व्हेयर द हार्ट इज़’ के 9वें सीज़न के साथ वापसी कर रही है। इस सीज़न में भारत की मशहूर हस्तियों के पांच घरों को दिखाया जाएगा, जिसमें सोनाक्षी सिन्हा-ज़हीर इकबाल, गौतम गंभीर, कीर्ति सुरेश-एंटनी थट्टिल, अर्चना पूरन सिंह-परमीत सेठी, और अमन व प्रिया गुप्ता शामिल हैं। हालांकि हर घर स्टाइल, बनावट और पर्सनैलिटी में अलग होता है, लेकिन हर घर में प्यार, सच्चाई और भावनात्मक लगाव ज़रूर देखने को मिलता है।
इस सीज़न का एक नया आकर्षण है एशियन पेंट्स व्हेयर द हार्ट इज़ लुकबुक। यह एक डिज़ाइन गाइड है जो शो में दिखाए गए घरों में इस्तेमाल किए गए रंगों, फिनिश, टेक्सचर और मूड को विस्तार से समझाती है। यह लुकबुक दर्शकों को खूबसूरती के असल मायने को और करीब से देखने और उन्हें अपने घरों में अपनाने का मौका देती है।
लॉन्च के अवसर एशियन पेंट्स के एमडी और सीईओ अमित सिंगल ने कहा, “एशियन पेंट्स व्हेयर द हार्ट इज के नौवें सीज़न के साथ, हमें उस यात्रा को जारी रखने पर गर्व है जिसके लिए एशियन पेंट्स दशकों से प्रतिबद्ध है। इससे लोगों को अलग नज़रिए से देखने में मदद मिलेगी। लोग समझ पाएंगे कि हम भारतीयों को अपने घरों को सिर्फ़ रहने की एक जगह के रूप में नहीं, बल्कि हमारे व्यक्तित्व की छवि प्के रूप में देखना चाहिए। 1 बिलियन से अधिक व्यूज़, जो लगातार बढ़ रहे हैं, के साथ एशियन पेंट्स व्हेयर द हार्ट इज भारत का सबसे पसंदीदा और देखा जाने वाला होम डेकोर शो बना हुआ है।





