नई दिल्ली, दिव्यराष्ट्र/ दिवाली की भावना को खूबसूरती से दर्शाते हुए, एशियन पेंट्स ने अपनी संगीतमय विज्ञापन फिल्म ‘तैयारी शुरू, त्योहार शुरू’ पेश की है। यह फिल्म इस बात का जश्न मनाती है कि दिवाली की शुरुआत घर में होने वाली तैयारियों से ही हो जाती है।
दिवाली का उत्साह त्योहार आने से काफी पहले ही शुरू हो जाता है। घर की सफाई और सजावट से लेकर दीवारों पर रंगों की नई परत चढ़ाने तक, हर काम त्योहार की तैयारियों का अहम हिस्सा बन जाता है। जब परिवार के सदस्य, चचेरे-ममेरे भाई-बहन, रिश्तेदार और दोस्त दिवाली के लिए घर सजाने और संवारने में जुटते हैं, तो रोजमर्रा के काम भी हंसी-मजाक और आपसी मेलजोल के खुशनुमा पलों में बदल जाते हैं। यह फिल्म इन्हीं खूबसूरत पलों को सजीव रूप में प्रस्तुत करती है।
कैंपेन के बारे में बात करते हुए, एशियन पेंट्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और प्रबंध निदेशक अमित सिंगल ने कहा, “दिवाली केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि एक भावना है, जिसका उत्साह आधिकारिक तौर पर उत्सव शुरू होने से काफी पहले ही महसूस होने लगता है। तैयारियां इस सफर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, जो साझा जिम्मेदारियों, बातचीत और खुशियों के पलों के जरिए परिवारों और प्रियजनों को एक साथ लाती हैं।
‘तैयारी शुरू, त्योहार शुरू’ के माध्यम से हम दिवाली से पहले बनने वाले इसी खूबसूरत माहौल का जश्न मनाना चाहते थे। साथ ही, हम यह दिखाना चाहते थे कि घर को एशियन पेंट्स के रंगों से नया रूप देने सहित हर छोटी-बड़ी तैयारी, त्योहार के अनुभव का अभिन्न हिस्सा बन जाती है। अपनी म्यूजिकल ऐड फिल्म के ज़रिए, हमने उस ऊर्जा, आत्मीयता और एकजुटता को दर्शाया है, जो दिवाली की तैयारियों को इतना खास बनाती है।”