
नेशनल मार्बल हाउस के साथ गठजोड़ में खोला पहला शोरूम
*बांसवाड़ा, दिव्यराष्ट्र**अपर्णा एंटरप्राइजेज लिमिटेड ने राजस्थान के बांसवाड़ा में राष्ट्रीय राजमार्ग 56, दाहोद रोड, पाड़ी कला स्थित नेशनल मार्बल हाउस में विटेरो सेलेक्ट स्टोर के उद्घाटन की घोषणा की। यह स्टोर नेशनल मार्बल हाउस के साथ गठजोड़ में खोला गया है, जिसका उद्देश्य है उभरते बाजारों में विटेरो सेलेक्ट की मौजूदगी और प्रीमियम, विभिन्न डिज़ाइन वाले टाइलिंग उत्पाद तक पहुंच बढ़ाना।
यह विस्तार ऐसे दौर में हो रहा है जब भारत के सेरामिक टाइल्स उद्योग में निरतर वृद्धि दर्ज हो रही है। यह वृद्धि, मुख्य रूप से, तेजी से बढ़ते शहरीकरण और सुंदर तथा वहनीय फर्श (सरफेस) की बढ़ती मांग पर आधारित है। हाल ही में, आई एक रिपोर्ट के अनुसार, इस बाजार के 2026 में 11.30 अरब डॉलर हो जाने का अनुमान है जो 2025 में 10.45 अरब डॉलर का था। साथ ही, 2031 तक इस बाज़ार के 16.70 अरब डॉलर के स्तर पर पहुंच जाने की उम्मीद है। गौरतलब है कि 2026 से 2031 के बीच 8.12 प्रतिशत की चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर (सीएजीआर) दर्ज होगी। इस वृद्धि को आवासीय और व्यावसायिक, दोनों क्षेत्रों में उपभोक्ताओं की पसंद में आए बदलाव से बढ़ावा मिल रहा है। अब उपभोक्ता प्रीमियम फिनिश वाले बड़े आकार के टाइल और बेहतर डिज़ाइन वाली जगहें पसंद कर रहे हैं।
बांसवाड़ा तेज़ी से आवासीय और व्यावसायिक विकास के प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है, जिससे प्रीमियम टाइलों के लिए बड़ा अवसर पैदा हो रहा है। बाजार में विटेरो का प्रवेश शहर की विकास की राह और आधुनिक, वहनीय निर्माण सामग्री की आवश्यकता के अनुरूप है। नए खोले गए इस स्टोर में विटेरो टाइल्स की विभिन्न श्रेणियों की विस्तृत श्रृंखला उपलब्ध है, जो आवासीय और व्यावसायिक, दोनों किस्म की ज़रूरतों को पूरा करती है। इस स्टोर को इस तरह से तैयार किया गया है कि ग्राहक आसानी से उत्पाद को देख और चुन सकते हैं। यहां डिज़ाइन, फिनिश और विभिन्न आकार के कई विकल्प एक ही स्थान पर उपलब्ध हैं।
विटेरो सेलेक्ट के बिक्री उपाध्यक्ष (सेल्स प्रेसिडेंट), संजय शर्मा ने कहा, “हमारा यह विस्तार उन बाजारों में वितरण को मजबूत करने के दृष्टिकोण पर केंद्रित है, जहां टाइलों की मांग में लगातार और मज़बूती से बढ़ोतरी हो रही है। हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि ग्राहकों को हमारे हर तरह के उत्पाद आसानी से मिलें। इसके लिए हम व्यवस्थित और भरोसेमंद खुदरा नेटवर्क की मदद ले रहे हैं।”
अपर्णा एंटरप्राइजेज लिमिटेड की कार्यकारी निदेशक (एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर), सुश्री अपर्णा रेड्डी ने कहा, “इस इलाके में रियल एस्टेट और बुनियादी ढांचे की ज़रूरत में बढ़ोतरी हुई है, जिससे वहनीय तथा बेहतरीन गुणवत्ता वाले उत्पादों की मांग बढ़ी है। बांसवाड़ा में हमारा प्रवेश सिर्फ विस्तार भर नहीं है, बल्कि यह उन उभरते हुए क्षेत्रों तक विश्व-स्तरीय टाइल उत्पाद पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है जो तेज़ी से बदल रहे हैं। हमारा मानना है कि भारत में निर्माण (कंस्ट्रक्शन) और डिज़ाइन का भविष्य प्रीमियम, सावधानी से तैयार सामग्री की उपलब्धता से तय होगा, और विटेरो सेलेक्ट के साथ, हमारा लक्ष्य है इस बदलाव को संभव बनाते हुए इस श्रेणी में निरंतर नए मानक स्थापित करते रहना।”
इस नए स्टोर का खुलना, कंपनी की प्रमुख बाज़ारों में विस्तार की बड़ी योजना का हिस्सा है। यह स्टोर निर्माण सामग्री क्षेत्र में ग्राहकों की बदलती पसंद के अनुरूप पहल करते हुए खुदरा उपस्थिति बढ़ाने के प्रति अपर्णा एंटरप्राइजेज की निरंतर प्रतिबद्धता का प्रतीक है।





