ज़ी लाइव की प्रमुख लाइव एंटरटेनमेंट प्रॉपर्टी सुपरमून के इस कॉन्सर्ट में संगीत प्रेमियों ने रूहानी धुनों, शायरी और सांस्कृतिक जुड़ाव से भरी एक यादगार शाम साथ बिताई
जयपुर, दिव्य राष्ट्र/ ज़ी स्टूडियोज़, जयपुर में 14 नवंबर 2026 को सूफ़ी संगीत और शायरी से भरी ‘बिस्मिल की महफ़िल’ सजी। इसे ज़ी लाइव की प्रमुख लाइव एंटरटेनमेंट प्रॉपर्टी सुपरमून ने पेश किया।
महफ़िल में बिस्मिल का खास अंदाज छाया रहा, जिसमें रूहानी सूफ़ी धुनों और दमदार आवाज़ के साथ आज के संगीत की ऊर्जा भी घुली थी। ‘पिया घर आया’, ‘काली काली ज़ुल्फ़ें’, ‘हल्का हल्का सुरूर’, ‘साँसों की माला’ और ऐसे ही कई गीतों पर दर्शकों ने भी उनके साथ सुर में सुर मिलाया। ये गीत इस शाम के मुख्य आकर्षण रहे।
पुणे में हुए पहले शो के बाद जयपुर इस इंडिया टूर का दूसरा पड़ाव था। अब यह टूर हैदराबाद (28 नवंबर) और इंदौर (24 दिसंबर 2026) जाएगा, जिसके बाद 16 जनवरी 2027 को अहमदाबाद में शो होगा। मुंबई और दिल्ली की तारीखों की घोषणा जल्द ही की जाएगी।