मुंबई, दिव्यराष्ट्र: भारत की प्रमुख फ्री, प्रीमियम और विज्ञापन आधारित वीडियो स्ट्रीमिंग सेवा अमेज़न एमएक्स प्लेयर ने आज अपनी ओरिजिनल रिवेंज ड्रामा सीरीज़ अब होगा हिसाब के सीज़न 2 का ट्रेलर जारी किया, यह घोषणा इसके पहले सीज़न को मिली शानदार दर्शक प्रतिक्रिया के बाद की गई है। 18 जून को रिलीज़ होने के बाद से ही इस सीरीज़ ने दर्शकों के बीच अपनी दमदार कहानी और बेहतरीन अभिनय के कारण खास जगह बनाई है। दर्शकों के जबरदस्त प्यार को देखते हुए अमेज़न एमएक्स प्लेयर इस सीरीज़ का दूसरा सीज़न उम्मीद से पहले लेकर आ रहा है। अरे स्टूडियो द्वारा निर्मित अब होगा हिसाब सीज़न 2 का प्रीमियर 3 जुलाई को होने जा रहा है।
सीज़न 2 का ट्रेलर वहीं से शुरू होता है, जहां पहला सीज़न खत्म हुआ था। शहीर द्वारा निभाया गया बॉबी अब सिर्फ एक ही मकसद में लगा हुआ है, अपने भाई बंटी, अविनाश मिश्रा द्वारा अभिनीत को ढूंढना और सच्चाई सामने लाना, इसके लिए वह किसी भी हद तक जाने को तैयार है। उसकी तलाश उसे संजय कपूर द्वारा निभाए गए गोल्डी की दुनिया तक ले जाती है, जो सबसे प्रभावशाली और सतर्क लोगों में से एक है। लेकिन गोल्डी तक पहुंचना इतना आसान नहीं है। गोल्डी किसी पर जल्दी भरोसा नहीं करता, इसलिए बॉबी को उसका विश्वास जीतने के लिए हर कदम पर खुद को साबित करना पड़ता है। जैसे-जैसे बॉबी गोल्डी के करीब पहुंचता है, वैसे-वैसे कई छुपे हुए सच सामने आने लगते हैं और रिश्तों में दरारें दिखने लगती हैं। बॉबी पर गोल्डी का भरोसा धीरे-धीरे कमजोर होने लगता है, जिससे एक असहज साझेदारी शक, धोखे और टकराव से भरे एक खतरनाक खेल में बदल जाती है।
संजय कपूर और शहीर के नेतृत्व में बनी इस सीरीज़ में मौनी रॉय, अविनाश मिश्रा, निमृत कौर अहलूवालिया, हरमन सिंघा और आशीमा वर्धान जैसे शानदार कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। सीज़न 2 में कहानी की गहराई, बढ़ता हुआ रोमांच और कई ऐसे चौंकाने वाले मोड़ देखने को मिलेंगे, जो दर्शकों को अपनी सीट से बांधे रखेंगे।
अमेज़न एमएक्स प्लेयर के डायरेक्टर और कंटेंट हेड, अमोघ दुसाद ने कहा, “अब होगा हिसाब को मिली प्रतिक्रिया वाकई बेहद भावुक कर देने वाली है। दर्शकों को इस सीरीज़ की दुनिया से इतनी गहराई से जुड़ते देखना, इससे जुड़े सभी लोगों के लिए बेहद संतोषजनक और खास अनुभव रहा है। अमेज़न एमएक्स प्लेयर में हमारा प्रयास ऐसी कहानियां पेश करना है जो भारत से गहराई से जुड़ी हों और पूरे देश के दर्शकों के साथ जुड़ाव बनाए — वह भी मुफ्त में। इस सीरीज़ को मिला प्यार हमारी इसी सोच का प्रमाण है और हम सीज़न 2 के साथ इस सफर को आगे बढ़ाने के लिए बेहद उत्साहित हैं।”
बॉबी मनोचा के किरदार को निभाने वाले शहीर ने कहा, “ अब होगा हिसाब को दर्शकों से मिला प्यार मेरे लिए विनम्र करने वाला अनुभव है। मैं अमेज़न एमएक्स प्लेयर का आभारी हूं कि उन्होंने हम सभी की उम्मीद से भी पहले सीज़न 2 लेकर आए। यह दर्शकों के उस प्यार का नतीजा है, जो उन्होंने इस कहानी को दिया है। सीज़न 2 में बॉबी की बेचैनी और अपने भाई बंटी को ढूंढने की उसकी चाहत पहले से कहीं ज्यादा गहरी है। वह बंटी को खोजने के लिए कुछ भी करने को तैयार है, चाहे इसके लिए उसे किसी खतरनाक रास्ते पर ही क्यों न जाना पड़े और ऐसे खेल का हिस्सा क्यों न बनना पड़े, जिस पर शायद उसका नियंत्रण न रहे। ट्रेलर सिर्फ एक झलक दिखाता है कि वह किस हद तक जा सकता है और इस सफर में उसे कितना कुछ खोना पड़ सकता है।”
गोल्डी सेखों का किरदार निभा रहे संजय कपूर ने कहा, “गोल्डी हमेशा से ही एक ऐसा किरदार रहा है, जिसमें कई चौंकाने वाले मोड़ हैं, और सीज़न 2 में उसकी कहानी एक नए स्तर पर पहुंचती है। जैसे-जैसे भरोसा टूटने लगता है और वफादारी की परीक्षा होती है, दर्शकों को गोल्डी का ऐसा रूप देखने को मिलेगा, जिसे उन्होंने पहले कभी नहीं देखा होगा। अमेज़न एमएक्स प्लेयर पर पहले सीज़न में शो और गोल्डी सेखों को जो प्यार मिला है, उसके लिए हम बहुत आभारी हैं। मैं इंतजार नहीं कर सकता कि दर्शक इस नए सीज़न को देखें, जो पहले से बड़े, ज्यादा रोमांचक और कई अनपेक्षित मोड़ों से भरा हुआ है।”
मौनी रॉय ने आगे कहा, “सीज़न 1 को मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया वाकई बेहद उत्साहजनक रही है और मैं इस बात से बेहद खुश हूं कि दर्शकों को सीज़न 2 के लिए ज्यादा इंतज़ार नहीं करना पड़ेगा। इस सीज़न में मेरे किरदार के नए पहलुओं को सामने लाया गया है, जिसमें ऐसी भावनाएं, सोच और जटिलताएं दिखाई जाएंगी, जिन्हें पहले कभी नहीं देखा गया। कहानी में कई रोमांचक सरप्राइज़ हैं और मैं उत्साहित हूं कि दर्शक इस सफर के अगले अध्याय में उसके साथ जुड़ेंगे।”
निमृत कौर अहलूवालिया ने कहा, “अब होगा हिसाब को दर्शकों से मिला प्यार बेहद शानदार रहा है और मैं बहुत उत्साहित हूं कि सीज़न 2 उम्मीद से भी पहले वापस आ रहा है। इस सीज़न में दर्शकों के लिए बहुत कुछ नया देखने को मिलेगा और मैं इंतजार कर रही हूं कि वे देखें कि कहानी किस तरह आगे बढ़ती है।”
अर्रे स्टूडियो के सीईओ नमित शर्मा ने कहा, “अब होगा हिसाब एक ऐसी कहानी है, जिस पर हमें गहरा विश्वास रहा है। यह सीरीज़ सच्ची भावनाओं, वास्तविक किरदारों और एक ऐसी दुनिया पर आधारित है, जो खास भी लगती है और हर किसी से जुड़ाव भी महसूस कराती है। दर्शकों की प्रतिक्रिया ने हमारे इस विश्वास को सबसे संतोषजनक तरीके से और मजबूत किया है। हम अमेज़न एमएक्स प्लेयर के साथ इस सफर को आगे बढ़ाने को लेकर बेहद उत्साहित हैं और सीज़न 2 में कहानी में और भी ज्यादा ड्रामा व रंग जोड़ने के लिए तैयार हैं, क्योंकि बॉबी और गोल्डी के बीच टकराव अब और भी गहरा होने वाला है।”
निर्देशक दिव्यांशु मल्होत्रा ने कहा,“ अब होगा हिसाब के पहले सीज़न ने दर्शकों को ऐसी दुनिया से परिचित कराया, जहां हर किरदार की अपनी सच्चाई थी और हर फैसले का अपना असर था। सीज़न 2 में उन्हीं फैसलों के नतीजों को आगे बढ़ाया गया है। रिश्तों की परीक्षा होगी, वफादारी को चुनौती मिलेगी और हर किरदार को अपने फैसलों की कीमत का सामना करना पड़ेगा। अमेज़न एमएक्स प्लेयर पर शो को मिले प्यार के लिए हम बेहद आभारी हैं और अब इंतजार है कि दर्शक देखें कि इस सीज़न में उनके लिए क्या खास है।”
अब होगा हिसाब सीज़न 2, 3 जुलाई को आ रहा है। और अभी हिसाब पूरा नहीं हुआ है। यह सीरीज़ अमेज़न एमएक्स प्लेयर पर फ्री में स्ट्रीम होगी और इसे मोबाइल डिवाइस, कनेक्टेड टीवी, अमेज़न शॉपिंग ऐप, प्राइम वीडियो, फायर टीवी, जियोटीवी और एयरटेल एक्सस्ट्रीम पर देखा जा सकेगा।