
गाजियाबाद, दिव्यराष्ट्र:/ ग्राहकों को ताज़े और स्वादिष्ट बेकरी उत्पाद उपलब्ध कराने की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए अमर बेकरी बाय राजू ने शालीमार गार्डन, गाजियाबाद में अपनी 6वीं शाखा की आधिकारिक शुरुआत कर दी। नई दुकान का उद्घाटन *रिबन काटकर किया गया। यह आउटलेट शॉप नंबर 827-A, शालीमार गार्डन एक्सटेंशन-1, साहिबाबाद, गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश* में स्थित है।
यह नई शाखा रोजाना सुबह 8 बजे से रात 11 बजे तक ग्राहकों के लिए खुली रहेगी। यहां ग्राहकों को केक, पेस्ट्री, स्नैक्स, मिठाइयां, बेकरी आइटम और अन्य ताज़े उत्पाद उपलब्ध होंगे।
इस अवसर पर योगेंद्र मुगरई डायरेक्टर अमर बेकरी बाय राजू ने कहा “शालीमार गार्डन में अपनी 6वीं शाखा शुरू करना हमारे लिए बेहद खुशी और गर्व की बात है। हमारा उद्देश्य हमेशा ग्राहकों को अच्छी गुणवत्ता, ताज़ा और स्वादिष्ट बेकरी उत्पाद उपलब्ध कराना रहा है। ग्राहकों के भरोसे और प्यार की वजह से हम लगातार आगे बढ़ रहे हैं और अब इस क्षेत्र के लोगों तक अपनी सेवाएं पहुंचाने को लेकर उत्साहित हैं।”
ग्राहकों की सुविधा के लिए ऑनलाइन और डायरेक्ट ऑर्डर की सुविधा भी शुरू की गई है। ग्राहक सीधे 9650760999 नंबर पर संपर्क कर ऑर्डर कर सकते हैं।
इसके अलावा, ₹500 से अधिक के ऑर्डर पर आसपास के सभी क्षेत्रों में फ्री होम डिलीवरी की सुविधा भी दी जा रही है, ताकि ग्राहकों को बेहतर और आसान सेवा मिल सके।






