जयपुर। दिव्यराष्ट्र (दीपकसैनी):/ शहर में हर कॉलोनी सोसाइटी मोहल्ले में बन गए एयरबीएनबी भले ही उपभोक्ताओं के लिए सुविधा बन गए लेकिन पुलिस के लिए सबसे बड़ी दुविधा बने हुए है। इन में प्रतिदिन हजारों लोग रुक रहे हैं, क्योंकि यहां किसी तरह की कोई रोक-टोक नहीं है आने जाने पर प्रतिबंध नहीं है बुकिंग के लिए आधार कार्ड की जरूरत नहीं है और यह पुलिस की नजर से भी दूर है। बेहतर सुविधा और सेवाओं के बावजूद यह आम आदमी को सस्ते पड़ रहे हैं क्योंकि ना तो टैक्स देना पड़ रहा है और ना संचालन की लागत ज्यादा है।अकेले राजधानी जयपुर में 1800 से ज्यादा एयरबीएनबी खुल चुके हैं। कोई भी मकान मालिक फ्लैट ओनर अपने मकान फ्लैट को फर्निश्ड कर के किराए पर देने की अपेक्षा अब एयर बीएनबी खोलना फायदे का सौदा मानता है क्योंकि इतना किराया आता है की महीने में यदि 10 दिन भी बुकिंग हो जाती है तो किराए से ज्यादा कमाई हो जाती है फिर हमेशा उस पर अपना ही स्वामित्व बना रहता है। एयर बीएनबी एक होटल का ही रूप है परंतु यहां पर कोई कानून कायदा नहीं होता, बंद कमरे में क्या कुछ हो रहा है किसी को पता नहीं, ना तो इसके लिए लाइसेंस लेना पड़ रहा है, ना फायर एनओसी है, ना आने जाने वालों का रिकॉर्ड है ऑनलाइन बुकिंग होती है और जब काम जम जाता है तो सीधे लोग आने लगते हैं टैक्सी वाले भी सीधे ग्राहक लेकर आ जाते हैं। फ्लैट ओनर अपने मकान को फर्निश्ड करके एक चौकीदार या नौकर रखकर छोड़ देता है। बिना रोक-टोक और पुलिस की जानकारी के बिना चल रहे एयर बीएनबी जुए ,सट्टेबाजी, वेश्यावृत्ति, शराब बाजी, नशाखोरी और अय्याशी के बड़े केंद्र बन गए हैं जब आईपीएल के मैच होते हैं तो लगभग शहर के सभी एयर बीएनबी की स्थिति हाउसफुल की हो जाती है क्योंकि यहां सुरक्षित रूप से सट्टेबाजी का काम होता है।ऑनलाइन बुकिंग बाहर से आने वाले टूरिस्ट तो कम करते हैं। बुकिंग वह ज्यादा करते हैं जिन्हें गलत काम करने होते हैं और सुरक्षित रहना होता है। रिहाईशी इलाके में होने के कारण किसी का यहां होने वाली गतिविधियों पर भी ध्यान नहीं जाता है ज्यादातर यह फ्लैटों में चल रहे हैं यहां आने जाने वालों पर ज्यादा गौर नहीं किया जाता। ना आने वालों का रिकॉर्ड होता है ना पुलिस के रिकॉर्ड में ऐसी होटल है। कानूनन विदेशी व्यक्ति को अपने यहां ठहरने के लिए कई औपचारिकता पूरी करनी होती है परंतु एयर बीएनबी मैं कहीं कुछ औपचारिकता नहीं होती है। इन एयर बीएनबी में कभी कोई बड़ा हादसा होगा तभी पुलिस और सरकार का ध्यान ऐसे चल रहे अवैध होटल कारोबार की और जाएगा। इन एयर बीएनबी के चलते होटल कारोबार को भारी नुकसान हो रहा है जबकि होटल लाइसेंस लेकर पुलिस के दिशा निर्देशों की पालना करते हुए चलते हैं जीएसटी भी जमा कराते हैं। बेरोजगारों को रोजगार भी देते हैं। पर चलने वाले एयर बीएनबी अवैध रूप से भी चल रहे हैं, अवैध काम भी कर रहे हैं सरकार को राजस्व का चुना भी लगा रहे हैं।