
वाराणसी से सरकार के ‘हब-एंड-स्पोक’ मॉडल का संचालन शुरू किया
वाराणसी, दिव्यराष्ट्र/ एअर इंडिया ने आज भारत सरकार के नए हब-एंड-स्पोक फ्रेमवर्क के तहत अपनी पहली ‘ईज़ी कनेक्ट’ फ़्लाइट के लॉन्च के साथ भारतीय विमानन उद्योग में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। इस बदलावकारी मॉडल का उद्देश्य भारत को दुनिया से और दुनिया को भारत से जोड़ना है।
ईज़ी कनेक्ट सर्विस के तहत पहली फ़्लाइट एआई 1111 आज सुबह 9:23 बजे वाराणसी से रवाना हुई। इस फ़्लाइट में ऐसे इंटरनेशनल यात्री सवार थे जो दिल्ली से आगे भारत के बाहर 9 गंतव्यों – जैसे दुबई, कोलंबो, जेद्दा, रियाद, काठमांडू और फुकेत – के लिए कनेक्टिंग फ़्लाइट लेने वाले थे।
भारत सरकार के नागरिक उड्डयन मंत्री, किंजरापु राम मोहन नायडू ने वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री इंटरनेशनल एयरपोर्ट से पहली ‘ईज़ी कनेक्ट’ फ़्लाइट का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहाः “आज हम हवाई यात्रा को और आसान बनाने तथा भविष्य के लिए तैयार, आत्मनिर्भर भारतीय एविएशन उद्योग बनाने के अपने विज़न को पूरा करने की दिशा में बड़ा कदम उठा रहे हैं, एक ऐसा उद्योग कुशल, समावेशी और विश्वस्तर पर प्रतिस्पर्धी हो। नया हब-एंड-स्पोक मॉडल हमारे नागरिकों के लिए यात्रा के तरीके को बदल देगा- इस मॉडल के द्वारा भारत के किसी भी शहर में रहने वाला व्यक्ति अपने ही शहर से इंटरनेशनल यात्रा शुरू कर सकता है और पूरे भरोसे एवं आसानी के साथ भारत के अपने पंखों पर दुनिया भर में यात्रा कर सकता है।”
लॉन्च के अवसर पर, नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राम मोहन नायडू ने ईज़ी कनेक्ट की पहली फ़्लाइट के लिए चेक-इन करने वाले पहले यात्री को एक यादगार बोर्डिंग पास दिया। इस मौके पर नागरिक उड्डयन मंत्रालय के सचिव समीर कुमार सिन्हा; नागरिक उड्डयन मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव पुनीत कंसल; एयरपोर्ट्स ऑथोरिटी ऑफ़ इंडिया के चेयरमैन विपिन कुमार; एअर इंडिया के सीईओ एवं मैनेजिंग डायरेक्टर कैंपबेल विल्सन; एअर इंडिया में गवर्नेंस, रिस्क, कंप्लायंस और कॉर्पोरेट अफेयर्स के ग्रुप हेड पी. बालाजी; और सरकारी एजेंसियों व एअर इंडिया के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।
*देश भर में शुरुआत**
हब-एंड-स्पोक सर्विस शुरू करने वाली पहली एयरलाइन के रूप में एअर इंडिया देश भर में चरणबद्ध तरीके से इसे लागू करने में अग्रणी है। इसके तहत वाराणसी के अलावा कई और घरेलू स्पोक शहरों को दिल्ली, मुंबई और बैंगलुरु में मौजूद एयरलाइन के मुख्य हब से जोड़ा जाएगा, जिससे लाखों भारतीय बिना किसी रुकावट के इंटरनेशनल यात्रा का सहज अनुभव पा सकेंगे।
अगले कुछ महीनों में, एअर इंडिया अहमदाबाद, अमृतसर, चेन्नई, गोवा, गुवाहाटी, हैदराबाद, कोच्चि, मुंबई, पटना, वडोदरा और विशाखापट्नम सहित कई अन्य भारतीय शहरों से भी ईज़ी कनेक्ट सर्विस शुरू करने की योजना बना रही है। इससे भारतीय यात्रियों के लिए दुनिया भर के गंतव्यों की यात्रा का तरीका पूरी तरह से बदल जाएगा।
एअर इंडिया के सीईओ और मैनेजिंग डायरेक्टर, कैंपबेल विल्सन ने कहाः “ग्लोबल एविएशन में भारत एक बड़ी ताकत है, फिर भी दशकों से विदेश जाने वाले ज़्यादातर भारतीय यात्रियों को आराम और सुविधा से समझौता कर विदेशी ट्रांज़िट पॉइंट्स का इस्तेमाल करना पड़ता है। इसी को ध्यान में रखते हुए एअर इंडिया की ‘ईज़ी कनेक्ट’ फ़्लाइट्स शुरू की गई हैं, और इसके लिए भारत सरकार से मिले सहयोग के लिए हम आभारी हैं।”
विल्सन ने आगे कहाः “आज के भारत में, वाराणसी, अमृतसर या विशाखापट्नम के किसी परिवार को दुनिया को किसी कोने तक पहुँचने के लिए अनजान ट्रांज़िट माहौल से गुज़रने की ज़रूरत नहीं पड़नी चाहिए। उन्हें अपने ही शहर इंटरनेशनल यात्रा शुरू करने का मौका मिलना चाहिए, और विश्वस्तरीय गंतव्यों आसानी





