दिव्यराष्ट्र, पुणे: कृषि यांत्रिकीकरण और ग्रामीण उपकरण क्षेत्र का नेक्स्ट–जेन एग्री–टेक प्लेटफॉर्म ‘ट्रैक्टरनेक्स्ट’ का अनावरण ट्रैक्टर एंड मैकेनाइजेशन एसोसिएशन (टीएमए) के अध्यक्ष और कृषि मशीनरी उद्योग के दिग्गज श्री जी. एस. ग्रेवाल के हाथों पुणे में किया गया। यह प्लेटफॉर्म किसानों, ग्रामीण उद्यमियों और खरीदारों को उपकरणों की जानकारी आसानी से उपलब्ध कराने और सही निर्णय लेने में मदद करने के उद्देश्य से विकसित किया गया है।
कृषि यांत्रिकीकरण तेजी से बदल रहा है, ऐसे में किसानों और ग्रामीण व्यवसायियों को अब उपकरणों की उपयोगिता, कार्यक्षमता, तकनीक, परिचालन लागत और दीर्घकालिक मूल्य जैसे मानकों पर मूल्यांकन करना पड़ता है। ट्रैक्टरनेक्स्ट इसी जरूरत को समझते हुए एक साझा डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से उत्पादों की जानकारी, तुलना करने के टूल्स और विशेषज्ञों का मार्गदर्शन उपलब्ध करा रहा है।
इस अवसर पर ट्रैक्टर एंड मैकेनाइजेशन एसोसिएशन (टीएमए) के अध्यक्ष श्री जी. एस. ग्रेवाल ने कहा,“भारत में कृषि यांत्रिकीकरण की अपार संभावनाएं हैं। इसके लिए आधुनिक तकनीक की जानकारी, उसकी उपलब्धता और सही उपकरणों के चयन को लेकर जागरूकता बढ़ाना जरूरी है। आज किसानों के सामने कई विकल्प मौजूद हैं, लेकिन अपनी जरूरत के हिसाब से सही तकनीक चुनना अक्सर चुनौतीपूर्ण होता है। विश्वसनीय जानकारी उपलब्ध कराना, विभिन्न विकल्पों की तुलना में मदद करना और सही समाधान तक पहुंचाना – इस प्रक्रिया में यह डिजिटल प्लेटफॉर्म महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। अंततः कृषि यांत्रिकीकरण का असली उद्देश्य किसानों की उत्पादकता, दक्षता और आय को बढ़ाना ही है।”
ट्रैक्टरनेक्स्ट प्लेटफॉर्म का मुख्य उद्देश्य कृषि उपकरण निर्माता कंपनियों (ओईएम) और डीलर को डिजिटल पहचान दिलाना, उन्हें क्षेत्रीय बाजारों तक पहुंचाना और सीधे ग्राहकों से जोड़ना है। उपकरणों की खोज, स्थानीय भाषा में संवाद और बाजार में भागीदारी – इन सबको एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाने का इस प्लेटफॉर्म का लक्ष्य है।
ट्रैक्टरनेक्स्ट की संकल्पना के बारे में बात करते हुए संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री विष्णु धस ने कहा, “भारत के किसानों और ग्रामीण समुदाय के लिए उपकरणों की खरीद को अधिक आसान और सूचनापूर्ण बनाना ही ट्रैक्टरनेक्स्ट का लक्ष्य है। चाहे वह एग्री ड्रोन, ट्रैक्टर, कृषि उपकरण, बुलडोजर हो या अन्य विशेष उपकरण – हर निवेश किसान के लिए बड़ा होता है। इसलिए सही जानकारी के आधार पर निर्णय लेना बेहद जरूरी है। ट्रैक्टरनेक्स्ट के माध्यम से हम एक विश्वसनीय प्लेटफॉर्म बना रहे हैं, जो खरीदारों को सही विकल्प समझने में और निर्माता कंपनियों को ग्रामीण भारत से जुड़ने में मदद करेगा।”
इस कार्यक्रम में कृषि यांत्रिकीकरण उद्योग, उपकरण वितरण, एग्री–टेक्नोलॉजी और संबंधित क्षेत्रों के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित थे। इस अवसर पर श्री जी. एस. ग्रेवाल द्वारा लिखित पुस्तक ‘लीडर एज अ कोच’ (Leader as a Coach) का भी अनावरण किया गया। यह पुस्तक उनके व्यापक नेतृत्व अनुभव पर आधारित है और कोचिंग, सशक्तिकरण और निरंतर सीखने के माध्यम से लोगों के विकास के महत्व को रेखांकित करती है।