
राजस्थान में ईएसआई की दो परियोजनाओ का शुभारंभ
कोटा, दिव्यराष्ट्र। कर्मचारी राज्य बीमा निगम ने राजस्थान में बीमित कामगारों और उनके परिवरों क तक स्वज्ञस्थ्य एवं सामाजिक सुरक्षा सेवओं की पहुंच को और अधिक मजबूत करते हुए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। केन्द्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने मंगलवार को ईएसआई अस्पताल सनथनगर हैदराबाद (तेलंगाना) से आयोजित कार्यक्रम के दौरान देशभर में कर्मचारी राज्य बीमा निगम की राजस्थान सहित देश के विभिन्न राज्यो में स्थित कुल सात स्वास्थ्य परियोनाओं का वर्चुअली माध्यम से उदघाटन किया ।
कोटा में आयोजित कार्यक्रम को वर्चुअली सम्बोधित करते हुए केन्द्रीय श्रम रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा कि राजस्थान में कोटा के औेधोगिक क्षेत्र में स्थित यह ओषधालय एवं शाखा कार्यालय कोटा के ओैधोगिक क्षेत्र और उसके आस-पास रहने वाले बीमाकृत श्रमिकों ओर उनके आश्रितों के लिए सेवाऐं प्रदान करने में कारगर साबित होगा ।
कोटा में आयोजित कार्यक्रम में कोटा डिविजन कर्मचारी संध के सचिव, रविन्द्र गुप्ता ,वरिष्ठ प्रबन्धको , विपिन रावत मैनेजर (मैसर्स श्रीराम रीयोन्स) मैनेजर मैसर्स मल्टिमेटल दिलिप सिंह, बीमा आयुक्त रामजी लाल मीणा, क्षेत्रीय निदेशक (प्रभारी) राजस्थान डॉ. रवि शर्मा सहित अन्य अधिकारीयों की गरिमामयी उपस्थिति रही ।
इसी प्रकार भवानी मंडी में आयोजित कार्यक्रम में रोहित अरोरा, कार्यकारी अध्यक्ष (मैसर्स राजस्थान टेक्सटाइल मिल्स, भवानी मंडी), जसविंदर सिंह होरा (अध्यक्ष रिको इंडस्ट्रिीयल एरिया,पंचपहार रोड, भवानी मंडी) एवं कर्मचारी राज्य बिमा निगम की और से कार्यक्रम के प्रभारी श्री दीपक कुमार चैरसिया संयुक्त निदेशक(उप क्षेत्रीय कार्यालय,उदयपुर), सुनील कुमार, उप निदेशक, अशोक सांखला उप निदेशक सहित अनेक अधिकारी उपस्थित रहे।
उधोग नगर कोटा एवं भवानीमंडी में औषाधालय एवं शाखा कार्यालय की शुरूआत से बीमित व्यक्तियों ओर नियोजकों को चिकित्सा सेवाओं के साथ निगम की बीमा एवं प्रशासनिक सेवाओं तक अधिक सुगम पहुच प्राप्त होगी। कोटा एवं भवानीमंडी में ईएसआई औषधालय का शुभारंभ क्षेत्र के बीमित कामगारों और उनके आश्रित परिवारों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता को और मजबूत करेगा । कोटा एवं भवानीमंडी में चिकित्सा सेवाओं की पहूच बढने से ईएसआई योजना से जुडे कामगारों एवं उनके परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा ।
..




