
उदयपुर, दिव्यराष्ट्र: वीडा ने ‘एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ खिताब अपने नाम किय: वीडा, बाय हीरो ने धनतेरस के शुभ अवसर पर जयपुर स्थित अपने एक्सपीरियंस सेंटर से एक ही दिन में 615 से अधिक वीडा वीएक्स2 इलेक्ट्रिक स्कूटर की डिलीवरी कर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को अधिक सुलभ बनाने की अपनी यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की। वीडा ने अक्टूबर 2026 में साल-दर-साल वाहन रिटेल में 80 प्रतिशत वृद्धि के साथ अपनी मजबूत ग्रोथ गति बनाए रखी। इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट में वीडा की बाजार हिस्सेदारी अक्टूबर 2026 में बढ़कर 13.6 प्रतिशत हो गई, जो पिछले साल की इसी अवधि में 11.1 प्रतिशत थी। वीडा ने अनिल कपूर और रणबीर कपूर के साथ एक सितारों से सजे अभियान के जरिए अपने त्योहारी जुड़ाव को और मजबूत किया, जिसने ‘घर-घर त्योहार, घर-घर ई-स्कूटर’ के अपने ब्रांड विजन को साकार किया। वीडा एक्स केकेआर अभियान ने एडऑरा अवार्ड्स 2026 में दो सम्मान भी हासिल किए — ‘ब्रांड कोलैबोरेशन कैंपेन ऑफ द ईयर’ और ‘स्पोर्ट्स मार्केटिंग कैंपेन ऑफ द ईयर’।





