
प्रोजेक्ट जल जीवन और प्रोजेक्ट सक्षम के माध्यम से क्रॉम्पटन सीएसआर फाउंडेशन जल सुरक्षा को बढ़ावा देने, कृषि आजीविका में सहयोग देने और महिलाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने की दिशा में काम कर रहा है
मुंबई दिव्यराष्ट्र: क्रॉम्पटन ग्रीव्स कंज्यूमर इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (क्रॉम्पटन) को क्रॉम्पटन सीएसआर फाउंडेशन (सीसीएफ) के माध्यम से सकारात्मक सामाजिक बदलाव लाने के प्रयासों के लिए कम्युनिटी इनिशिएटिव्स श्रेणी में महात्मा अवॉर्ड 2026 से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार महात्मा फाउंडेशन की पहल है, जिसका आयोजन लाइववीक ग्रुप ने किया। यह सम्मान फाउंडेशन के उन प्रयासों को रेखांकित करता है, जिसके जरिए प्रोजेक्ट जल जीवन के माध्यम से जल सुरक्षा और ग्रामीण आजीविका को मजबूत किया जा रहा है, जबकि प्रोजेक्ट सक्षम के जरिए महिलाओं के लिए तकनीकी क्षेत्रों में करियर के अवसर में वृद्धि की जा रही हैं।
इस उपलब्धि पर टिप्पणी करते हुए क्रॉम्पटन ग्रीव्स कंज्यूमर इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड की हेड – इनोवेशन एंड ईएसजी एवं चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर अनीता पंसारे, ने कहा, “क्रॉम्पटन में, हमारा मानना है कि सार्थक सामाजिक बदलाव तब आता है जब हम निरंतर प्रयासों और व्यावहारिक समाधानों के ज़रिए सामुदायिक ज़रूरतों को पूरा करते हैं। प्रोजेक्ट जल जीवन के जरिए हम जल सुरक्षा को मजबूत करने और ग्रामीण आजीविका को सहयोग देने की दिशा में काम कर रहे हैं। वहीं, प्रोजेक्ट सक्षम महिलाओं को तकनीकी कौशल विकसित करने और पारंपरिक रूप से पुरुषों के वर्चस्व वाले व्यवसायों में रोजगार हासिल करने के अवसर उपलब्ध करा रहा है।




