
अरिजीत सिंह और एड शीरन की आवाज का दिखा जादू
बर्थडे पर शाहरुख खान ने फैंस को दिया तोहफा, ‘किंग’ के पहले गाने ‘तू मिल जाए’ में दिखा रोमांस, एक्शन और दहशत का जबरदस्त मेल
https://youtu.be/BPZkZpGMpXA
मुंबई, दिव्यराष्ट्र:/ शाहरुख खान के फैंस के लिए इससे बेहतर बर्थडे सरप्राइस नहीं हो सकता! सुपरस्टार ने अपनी अपकमिंग एक्शन एंटरटेनर किंग से पहले गाने “तू मिल जाए”, से पर्दा उठा दिया है। बता दें कि इस गाने को लेकर आने के लिए म्यूजिक और सिनेमा की दुनिया के कुछ रोमांचक नाम एक साथ आए हैं। दरअसल, इस गाने के लिए ग्लोबल म्यूज़िक कोलैबोरेशन देखने मिला है, जिसके तहत अर्जित सिंह की शानदार आवाज और एड शीरन का अनोखा रैप स्टाइल साथ आया है। इसके साथ ही शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली ऑन स्क्रीन जोड़ी भी, इस गाने में एक बार फिर देखने मिल रही है।
म्यूजिक वीडियो किंग की दुनिया की झलक दिखाता है, जिसकी शुरुआत शाहरुख खान के डायलॉग “मैं कातिल नहीं आशिक हूं और निशान मेरा माशूका, और वह आशिक ही क्या जो दिल चीर ना दे” से होती है, जिससे तुरंत ही उनके किरदार के लिए एक टोन सेट हो जाता है। आगे जो सुनने मिलता है वह है पैपी रोमांटिक डांस ट्रैक, जिसे बॉलीवुड में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले अर्जित सिंह के साथ मिलकर ग्लोबल पॉप सेंसेशन एड शीरन ने लाया है। यह एक ऐसा म्यूज़िकल कोलैबोरेशन है, जो दो अलग दुनिया को जोड़ रहा है। बता दें कि इस गाने में मधुबंती बागची ने अपना जादुई टच दिया है।
रोमांस, एक्शन और दहशत के साथ यह गाना तीनों के अनोखे मेल के संग किंग का अलग पक्ष दर्शकों के सामने लाता है। कहना होगा कि म्यूजिक से परे यह फिल्म के कई शेड से पर्दा उठा रहा है।
‘तू मिल जाए’ गाना कई तरह के क्रिएटिव टैलेंट्स को साथ लेकर आया है, और इस तरह से इसे सचिन-जिगर ने कंपोज किया है, कुमार के लिरिक्स हैं, पीयूष-शाजिया ने कोरियोग्राफी की है, जबकि एड शीरन ने इसका इंग्लिश रैप लिखा है। म्यूजिक वीडियो शाहरुख खान के पावरफुल डायलॉग के साथ खत्म होता है, “इस बार दिल में आग लगी है, अब दुनिया जलाए बिना मानेगा नहीं”। इसके साथ फोकस को वापस उस किंग को परिभाषित करने वाले ऑरा और इंटेंसिटी पर आते हुए देखा जा सकता है।
शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की ऑनस्क्रीन जोड़ी को दर्शकों ने हमेशा पसंद किया है। अब ‘तू मिल जाए’ गाने में दोनों की वही पुरानी रोमांटिक केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। गाने में रोमांटिक पलों के साथ शानदार विजुअल्स भी हैं। इसके एक्शन सीन, शानदार ट्रांजिशन और डायलॉग इसे सिर्फ एक गाने से कहीं ज्यादा खास बनाते हैं। साथ ही, यह दर्शकों को फिल्म ‘किंग’ की दुनिया की एक झलक भी दिखाता है।
सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और मारफ्लिक्स पिक्चर्स द्वारा प्रोड्यूस किया गया है। फिल्म ‘किंग’ 24 दिसंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।
‘तू मिल जाए’ गाना सभी म्यूजिक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो चुका है। वहीं, इसका म्यूजिक वीडियो ज़ी म्यूजिक कंपनी और टी-सीरीज के यूट्यूब चैनल पर देखा जा सकता है।






