
नई दिल्ली, दिव्यराष्ट्र: दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडिया ब्लॉक की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में मिंटो रोड से होते हुए विपक्ष के बड़े नेता और कार्यकर्ता रामलीला मैदान तक मार्च करते हुए पहुंचे। महारैली के मंच पर सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुर खरगे, राहुल गांधी, अखिलेश यादव, प्रियंका गांधी, ममता बनर्जी और तेजस्वी यादव समेत विपक्ष के सभी बड़े नेता मौजूद रहे। विपक्ष की ओर से रैली में मांग उठाई गई मुख्य मांग हैं- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा या पद से हटाया जाना। एस आई आर प्रक्रिया पर तत्काल रोक। चुनावों में इवीएम की जगह बैलेट पेपर की वापसी। मल्लिकार्जुन खरगे, अखिलेश यादव,फारुख अब्दुल्ला, ममता बनर्जी, महबूबा मुफ्ती के बाद राहुल गांधी ने मंच संभाला। उन्होंने पीएम मोदी, अमित शाह और ज्ञानेश कुमार पर जमकर निशाना साधा। हालांकि, इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वह किसी से नफरत नहीं करते, लेकिन यह लोग देश के संविधान, देश की आत्मा पर हमला कर रहे हैं। वह ऐसा नहीं होने देंगे।
राहुल गांधी ने कहा ‘न हम मोदी से नफरत करते हैं, न ही अमित शाह से नफरत करते हैं, न ज्ञानेश कुमार से। मगर आप तीनों ने देश की आत्मा पर आक्रमण किया है। आपने देश के संविधान और लोकतंत्र पर हमला किया है। मेरे लिए कोई दुश्मन नहीं है। न मोदी, न अमित शाह, न ज्ञानेश कुमार। मगर हमारे लिए सबसे जरूरी चीज, धर्म से भी जरूरी चीज है- हिंदुस्तान के नागरिक की आवाज। अगर आप मुझसे मेरा धर्म पूछें तो मैं कहूंगा कि हिंदुस्तान के लोगों की आवाज सुनी जानी चाहिए। यही मेरा धर्म है। हम नरेंद्र मोदी, अमित शाह, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हिंसा नहीं करेंगे। उन्हें मारेंगे या काटेंगे नहीं।’
राहुल ने कहा कि गांधीजी ने कहा था कि पंक्ति में खड़े आखिरी व्यक्ति की आवाज सबसे अहम है। चाहे वह हिंदू हो, मुस्लिम हो, दलित हो, महिला हो, विकलांग हो, जो भी हो, हमें सबकी आवाज की रक्षा करनी है। मोदी जी ने और शाह ने देश में नफरत फैला दी है और इससे देश को नुकसान हो रहा है। यह भीड़ चिल्ला रही है, हमें मोहब्बत चाहिए, भाईचारा चाहिए। हम यही कर के दिखाएंगे। यह प्रदर्शन किसी एक पार्टी का या एक नेता का नहीं है। इसमें सब शामिल हैं। यह हिंदुस्तान की आवाज है। यह हिंदुस्तान के लोकतंत्र को बचाने की आवाज है, संविधान को बचाने की आवाज है।
हमें 2-3 लोगों का देश नहीं चाहिए
राहुल गांधी ने कहा कि 2-3 लोगों का देश नहीं चाहिए हमें। अदाणी जी जो भी करना चाहें, जो भी संस्था लेना चाहें, शिक्षा-स्वास्थ्य को कैप्चर करना चाहें। हर एयरपोर्ट, रेलवे, इन्फ्रास्ट्रक्चर छीन लें। ड्रोन उड़ रहा है यह भी अदाणी का, हथियार भी अदाणी का, ऐसा देश हमें नहीं चाहिए। हम यह होने नहीं देंगे। देश को सही पटरी पर लाने का तरीका इस ज्ञानेश कुमार को हटाना है। अमित शाह जी ने कहा कि नरेंद्र मोदी कहीं नहीं जा रहे। मैं आपको उल्टा बता रहा हूं। नरेंद्र मोदी कहीं नहीं जा सकते, अगर जाना भी चाहें तो हम उन्हें नहीं जाने देंगे। नरेंद्र मोदी और अमित शाह, ज्ञानेश कुमार के बाद हम आपके सामने खड़े होने जा रहे हैं। नरेंद्र मोदी के खिलाफ अमित शाह के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी। आपने जो वोट चोरी की है, अदाणी को जो देश बेचा है, उसके लिए देश आपसे न्याय मांगेगा। आप भागने की मत सोचो। आप भाग नहीं सकते। आप यहीं के यहीं रहोगे। आपके खिलाफ जो यह आवाज है, आपके खिलाफ, अमित शाह के खिलाफ, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ। आपके खिलाफ कार्रवाई होगी, होगी और होगी।
आखिरी व्यक्ति की आवाज सबसे जरूरी
राहुल गांधी ने कहा कि हर भारतीय की आवाज हमारे लिए जरूरी है। उन्होंने कहा कि हमें इस देश से नफरत मिटानी है। नरेंद्र मोदी ने इस देश में नफरत फैला दी है। इस देश को नफरत से बचाना है। देश चिल्ला रहा है हमें नफरत नहीं चाहिए , हमें मोहब्बत चाहिए। यह हिंदुस्तान का हर नफरत को हटाना चाहता है। हिंदुस्तान का हर नागरिक मोहब्बत चाहता है। एक बार फिर यह देश सही रास्ते पर चलने जा रहा है। आप आए और आपने यहां पर प्यार से… मोहब्बत से काम किया है। आपने मैसेज भेजा है। नरेंद्र मोदी…. अमित शाह.., ज्ञानेश कुमार को नहीं। मुझे खराब लग रहा है कि ज्ञानेश कुमार रात को सो नहीं पाता, लेकिन उसने सबसे बड़ा क्राइम किया है कि उसने देश का गला घोंटा है। इसलिए रात को वह सो नहीं पाएगा। न नरेंद्र मोदी सो पा रहा है, न अमित शाह सो पा रहा है। लेकिन हम नफरत वाले लोग नहीं है। हम इस देश में नफरत नहीं लाना चाहते। मोहब्बत लाना चाहते हैं। यह प्रोटेस्ट एक प्रोटेस्ट है। यह हिंदुस्तान की प्रोटेस्ट है। हिंदुस्तान के लोकतंत्र को बचाने की आवाज है।
नरेंद्र मोदी कहीं नहीं जाएंगे, कानूनी कार्यवाही होगी
कांग्रेस नेता ने कहा कि अमिेत शाह कहते हैं कि नरेंद्र मोदी कहीं नहीं जाएंगे। हम भी यही कहते हैं कि कहीं नहीं जाने देंगे। इनके खिलाफ कार्रवाई होगी। नरेंद्र मोदी के खिलाफ, अमित शाह के खिलाफ, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कार्रवाई होगी… होगी… होगी।
राहुल गांधी ने कहा कि यह देश नफरत का देश नहीं है। हम किसी से नफरत नहीं करते। हम अहिंसा वाले लोग हैं। लेकिन अमित शाह जी, नरेंद्र मोदी जी, ज्ञानेश कुमार जी आपने देश के संविधान पर आक्रमण किया है। देश की आत्मा पर हमला किया है। यह हमें स्वीकार्य नहीं है। हमारे लिए कोई दुश्मन नहीं है। न ज्ञानेश कुमार के लिए नफरत है। हमारे लिए धर्म से भी ज्यादा जरूरी चीज, हिंदुस्तान के हर नागरिक की आवाज है। फिर वह कोई भी हो, हम उनके खिलाफ हिंसा नहीं करेंगे। हम नफरत नहीं फैलाएंगे। लेकिन हम किसी को संविधान को नष्ट नहीं करने देंगे। हमारा धर्म कहता है कि कोई दुश्मन नहीं है। किसी से नफरतन हीं करनी है। मोहब्बत से काम करना है।
अडानी-अंबानी का कर्ज दो मिनिट में माफ होता है
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि इस देश में अंबानी और अडानी का पैसा दो मिनट में माफ होता है। लेकिन गरीब का बेटा कोई कर्ज लेता है, तो उसे जूते मारकर जेल में डाल दिया जाता है। हमें ऐसा हिंदुस्तान नहीं चाहिए।
राहुल गांदी ने कहा कि हमें शिव की बारात जैसा हिंदुस्तान चाहिए। जहां किसान का बेटा मेहनत करे, तो उसे उसकी मेहनत का फल मिले। अगर चात्र 18 घंटे मेहनत करे, तो उसे उसका फल मिले। हमें दो तीन लोगों का देश नहीं चाहिए। इसमें अडानी जी जो भी काम करना चाहें, जो भी सिस्टम लेना चाहें। हर एयरपोर्ट को छीन लें, रेलवे को छीन लें, बिजली की सिस्टम उड़ा लें। ड्रोन, हथियार, सारा का सारा देश अडानी का। ऐसे देश नहीं चाहिए हमें। हम ऐसा नहीं होने देंगे। देश को सही पटरी को लाने का तरीका। पहला कदम इस ज्ञानेश कुमार को हटाना है।
सालों से इस देश में वोट चोरी हो रही है
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रामलीला ग्राउंड में सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 2024 का चुनाव इल्लीगल चुनाव था, चोरी का चुनाव था। यह बात मैं नहीं कह रहा हूं। यह बात निर्वाचन आयोग कह रहा है। क्योंकि उन्होंने वोट काटे थे। मैं कह रहा हूं। मैंने कोविड के बारे में बोला… सच आया। मैं हिंदुस्तान के हर नागरिक को कह रहा हूं। ज्ञानेश कुमार सीईसी पद से हटेगा। ज्ञानेश कुमार हिंदुस्तान में जेल जाएगा। यह आम चोरी नहीं है कि किसी ने दुकान से छोटी चोरी कर ली। उसके लिए जेल होती है। यह नॉर्मल चोरी नहीं है। यह हिंदुस्तान के हर नागरिक के आवाज की चोरी है। इसको लीगल भाषा में रेयरेस्ट ऑफ रेयर केस कहते हैं। इसको देश द्रोही कहते हैं। ज्ञानेश कुमार के बिना न नरेंद्र मोदी पीएम बनता, न अमित शाह होम मिनिस्टर बनता।
ज्ञानेश कुमार सीईसी पद से हटेगा
राहुल ने कहा कि मैं स्टेज से कहना चाहता हूं। मैं जो कहता हूं वो होता है न। मैंने कोविड-19 के बारे में बोला, सच हुआ। मैं आपको स्टेज से कह रहा हूं कि ज्ञानेश कुमार सीईसी पद से हटेगा। ज्ञानेश कुमार हिंदुस्तान में जेल जाएगा। और अगर यह आम चोरी नहीं है कि किसी ने दुकान से थोड़ी सी छोटी चोरी कर ली। उसके लिए जेल होती है। इन्होंने नॉर्मल चोरी नहीं की है। यह हिंदुस्तान के हर नागरिक के आवाज की चोरी है। इसको कानूनी गलियारों में रेयरेस्ट ऑफ रेयर केस कहते हैं। इसे देशद्रोही कहते हैं, इसे ट्रीजन कहते हैं ।आरएसएस इस देश की सारी संस्थाओं को कैप्चर कर लिया है। शिक्षा, स्वास्थ्य, सीबीआई, ईडी, न्यायपालिका, नौकरशाही, पुलिस सारी की सारी संस्थाएं, जो आपकी हैं, वह नरेंद्र मोदी, अमित शाह, आरएसएस की नहीं, युवाओं की संस्थाएं हैं। वह इन्होंने कैप्चर कर रखी हैं।
संविधान को नष्ट नहीं होने देंगे
राहुल ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि अमित शाह, ज्ञानेश कुमार को आपने मैसेज भेजना था, मैसेज भेज दिया है। यह किसी एक राजनीतिक दल की आवाज नहीं है। यह सिर्फ नेताओं की आवाज नहीं है। यह हिंदुस्तान के युवाओं की आवाज है। किसानों, मजदूरों की आवाज है और यह आवाज कह रही है कि हम लोकतंत्र को हिंदुस्तान में खत्म नहीं होने देंगे। हम संविधान को नष्ट होने नहीं देंगे। आप अपने आप को जितना बड़ा समझो, जितना आपके पास पैसा है, पावर है, आप जो भी हों, आप संविधान से बड़े नहीं हैं, संविधान आपसे बड़ा है।
राहुल ने आगे कहा कि वर्षों से इस देश में वोट चोरी हो रही है। ममता जी ने बंगाल को उदाहरण दिया। मध्य प्रदेश, हरियाणा, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, कर्नाटक और 2024 की लोकसभा, सारे चुनाव में वोट चोरी हुई है, ईवीएम के साथ वोट चोरी हुई है। वोटर लिस्ट से नाम काटकर वोट चोरी हुई है। 2024 के चुनाव के बाद 13.5 करोड़ वोटर्स वोटर लिस्ट से हटाए गए। मतलब इतने वोटर्स को हटाया गया। हर सात में से एक वोटर को निकाला गया। 15 फीसदी हिंदुस्तान के वोटर्स को वोटर लिस्ट से हटाया गया, वह भी 2024 के बाद। 2024 में एनडीए और हमारे बीच में तीन फीसदी का फर्क था। उसके बाद 15 फीसदी वोटर्स को वोटिंग लिस्ट से निकाला गया। मतलब 2024 का चुनाव अवैध चुनाव था। चोरी का चुनाव था और यह बात मैं नहीं चुनाव आयोग खुद कह रहा है। क्योंकि उन्होंने 13.5 करोड़ वोटर्स 2024 की लिस्ट से निकाले।
ईवीएम लूटा, लोकतंत्र लूटा, संविधान लूटा:ममता बनर्जी
रामलीला मैदान से टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी ने कहा कि हम लोकतंत्र को बचाएंगे। हम छोड़ेंगे नहीं, लड़ेंगे। इस दौरान उन्होंने कहा कि हम हारे नहीं, हराए गए हैं, बंगाल एसआईआर का पीड़ित है। ज्ञानेश कुमार ने मतगणना को हाईजैक किया। अपने संबोधन में ममता बनर्जी ने कहा कि- एसआईआर भाजपा की मदद के लिए बनाई गई है। ज्ञानेश कुमार को हटाना होगा। ममता बनर्जी ने आगे कहा कि इन्होंने राम मंदिर का रुपया भी लूटा है।
यूपी में हिंदुओं के 1.27 करोड़ वोट काटे गए: अखिलेश यादव
समाजवादी पार्टी के सांसद और अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा, “जबसे यह तय हुआ है कि रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन एकजुट होकर उन तमाम लोगों को जिन लोगों ने लोकतंत्र को कमजोर करने का काम किया है, उनके खिलाफ एकजुट हो रहे हैं। तबसे सामने आ रहा है कि जनता हमारे साथ जुटना चाहती है। अगर मैं यह कहूं कि एक करोड़ 27 लाख वोट कटे हैं, उसका गणित हम लगा दें 403 विधानसभाओं का तो हर विधानसभा में वोट कम हुए हैं। जो लोग तय कर के आए हैं कि अंगद का पैर है, वे जानते हैं कि जमीन ही नहीं बची है तो पैर कहां रखोगे। जो लोग दावा करते थे कि डबल इंजन की सरकार है, उन्हें काशी की जनता ने जवाब दिया है। वे एक बार एक हार से संतुष्ट नहीं थे।”
उन्होंने कहा, “दो रात तीन दिन काउंटिंग की, वे अब भी चंडीगढ़ चाल चलना चाहते थे, लेकिन कामयाब नहीं हुए हैं। डबल इंजन वालों को डबल हार और डबल जीरो मिलने का काम हुआ है। वह क्षेत्र कौन सा है। जो लोग काशी का नाम जानते हैं वो यह भी जानते हैं कि वह क्षेत्र क्योटो है। हम जानते हैं कि भाजपा लगातार साजिश कर रही है। वे जानते हैं कि जनता के बीच जीत नहीं सकते हैं। वे चुनाव आयोग का रास्ता अपना रहे हैं। बंगाल का चुनाव उन्होंने लूटा है। बंगाल चुनाव की तस्वीरें कोई नहीं भूल सकता कि वहां लाखों की फौज लगाकर और चुनाव से पहले एसआईआर कराकर लाखों वोट कटवा दिए गए। मुझे याद है कि 2022 में जब चुनाव हुआ था, तब हम सरकार नहीं बना पाए। उसका कारण वोट चोरी ही था। वोटरों को उन्होंने वोटर लिस्ट से हटा दिया। उन्होंने हजारों वोट समाजवादी पार्टी के हटाए थे। उन्होंने मुझे नोटिस दिया था और पूछा था कि किस आधार पर आप कह रहे हैं कि हमने वोट काट दिए हैं। तब सपा कार्यकर्ताओं ने एक-एक बूथ पर काटे गए वोटों की जानकारी निकाली थी। हमने इसकी जानकारी चुनाव आयोग को शपथ पत्र में दिया।
लेकिन किसी पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। पता नहीं चुनाव आयोग कौन सी नींद की गोली लेकर सो रहा है।”
पीएम मोदी और शाह ने की युवाओं-दलितों का वोट छीनने की कोशिश:खरगे
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, “चलो दिल्ली रामलीला मार्च की ऐतिहासिक बैठक हो रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने युवाओं, दलितों और महिलाओं का वोट छीनने की कोशिश की। हम इसके खिलाफ रामलीला मैदान में इकट्ठा हुए हैं। हम ईडी और सीबीआई से डरते नहीं हैं। हम डरने वाले नहीं हैं, हम लड़ने वाले हैं। मोदी को हटाएंगे, तभी लोकतंत्र बचेगा। मोदी जाएगा, जरूर जाएगा।”
तेजस्वी यादव बोले- बिहार से शुरू हुई वोट चोरी
आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि देश में वोट चोरी की शुरुआत बिहार से हुई थी। उन्होंने कहा कि ये सरकार दो नंबरी है।
भारत के इतिहास में भाजपा-आरएसएस के लिए जगह नहीं: नेहा बोरा
इंडिया ब्लॉक की रैली में आइसा की अध्यक्ष नेहा बोरा ने कहा, “भारत के जिन लोगों से लोकतंत्र का अस्तित्व है, उनके समानता के मौलिक अधिकार को कुचलने वालों को लगा था कि वे संसद में अपनी सीटें सुरक्षित रखकर सत्ता में बने रहेंगे। वे कहते हैं कि देश की आजादी का भविष्य सिर्फ उन्हीं से शुरू हुआ। उनका दावा है कि भारत को आजादी 2014 में मिली और उन्हें लगता है कि भाजपा के साथ ही भारत का इतिहास भी समाप्त हो जाएगा। आज रामलीला मैदान में मौजूद आप सभी लोग यह साबित कर रहे हैं और गवाही दे रहे हैं कि भारत के गौरवशाली इतिहास में कभी भी भाजपा या आरएसएस के लिए कोई जगह नहीं रही है।”




