
मुंबई, दिव्यराष्ट्र:/ नोबेल हाइजीन लिमिटेड के एडल्ट डायपर ब्रांड- फ्रेंड्स ने एक नया टेलीविजन विज्ञापन (टीवीसी) लॉन्च किया है। यह विज्ञापन मध्यम आयु वर्ग की महिलाओं में पेशाब पर नियंत्रण न रहने (यूरिन लीकेज) की समस्या को देखने के नजरिए में बदलाव लाने का प्रयास करता है। यह अभियान केवल इस समस्या से जुड़े सामाजिक संकोच को दूर करने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके साथ एक और बड़ी चुनौती पर ध्यान केंद्रित करता है—पहली बार एडल्ट डायपर इस्तेमाल करने को लेकर होने वाली झिझक।
अभियान पर टिप्पणी करते हुए कार्तिक कमल जोहरी, चीफ मार्केटिंग एंड ग्रोथ ऑफिसर, नोबेल हाइजीन लिमिटेडने कहा, “भारत में लंबे समय से पेशाब पर नियंत्रण न रहने की समस्या से जूझने वाले लोगों में लगभग 70 प्रतिशत महिलाएं हैं। अनुमान के अनुसार, इनमें करीब 1.4 करोड़ मध्यम आयु वर्ग की महिलाएं शामिल हैं। यह एक बहुत बड़ा वर्ग है, जिसकी जरूरतों पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया गया है। जीवन के अलग-अलग पड़ावों पर यह समस्या महिलाओं की रोजमर्रा की जिंदगी को प्रभावित करती है। हालांकि, इस विषय पर बातचीत धीरे-धीरे खुल रही है, लेकिन एडल्ट डायपर से जुड़ा सामाजिक संकोच आज भी इनके इस्तेमाल में एक बड़ी बाधा है। इस अभियान के जरिए हमारा उद्देश्य एडल्ट डायपर को एक व्यावहारिक समाधान के रूप में स्थापित करना है, जो महिलाओं को आत्मविश्वास के साथ यात्रा करने, सामाजिक गतिविधियों में भाग लेने और सक्रिय जीवन जीने में मदद करे। इसके लिए उत्पाद और उसकी कार्यक्षमता, दोनों पर भरोसा बढ़ाना जरूरी है।”
अभियान पर बात करते हुए अभिजीत अवस्थी, फाउंडर, साइडवेज ने कहा, “हम इस संवेदनशील श्रेणी को एक ऐसे पल के जरिए प्रस्तुत करना चाहते थे, जो सकारात्मक, सहज और मानवीय लगे। इस अभियान का मूल विचार बेहद सरल है—दोस्तों के साथ होने पर मन में भरोसा और आश्वासन बढ़ता है। इसके बाद हमारा प्रयास इस विचार को उत्पाद के साथ सहज तरीके से जोड़ने का था।”



