
मुंबई, दिव्यराष्ट्र/: चमकीले रंग और तुरंत पहचाने जाने वाले गोल आकार के पैकेजिंग और अलग-अलग फ्लेवर के लिए मशहूर बज़बॉल्ज़ अब महाराष्ट्र में भी आ गया है। आसानी से पीने के लिए तैयार यह फ्लेवर्ड अल्कोहलिक ड्रिंक अब महाराष्ट्र के ग्राहकों को “पॉप. सिप. बज़.” का खास अनुभव देगा। बज़बॉल्ज़ पुणे से में उपलब्ध हो चुका है और इस महीने के अंत तक मुंबई में भी लॉन्च किया जाएगा। पिछले दिसंबर में भारत में पहली बार बेंगलुरु में लॉन्च होने के बाद इसे उपभोक्ताओं से अच्छा रिस्पॉन्स मिला। इसके बाद मई में ब्रांड ने गोवा में भी प्रवेश किया और अब महाराष्ट्र में भी अपना विस्तार किया है।
बज़बॉल्ज़ के प्रेसिडेंट जेस शीरहॉर्न ने कहा, “भारत में बज़बॉल्ज़ को मिल रहा रिस्पॉन्स बहुत उत्साहजनक है। हम महाराष्ट्र में प्रवेश करने के लिए खास तौर पर उत्साहित थे। 2025 के अंत में भारत में लॉन्च होने के बाद से ब्रांड कोलगातार अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। बज़बॉल्ज़ अब पुणे में उपलब्ध है और इस महीने के अंत तक मुंबई में भी लॉन्च हो रहा है। महाराष्ट्र के रिटेलर्स और डिस्ट्रीब्यूटर्स से मिल रहा उत्साह और सोशल मीडिया पर ग्राहकों द्वारा पूछे जा रहे सवाल – ‘बज़बॉल्ज़ हमारे शहर में कब आएगा?’ हमें काफी प्रोत्साहित कर रहे हैं। महाराष्ट्र का बड़ा बाजार और यहां का उत्साहपूर्ण माहौल बज़बॉल्ज़ के विस्तार के लिए एक बेहतरीन अवसर है।”
मुंबई और पुणे को भी शामिल किए जाने के बाद, एक साल से भी कम समय में बज़बॉल्ज़ तीन राज्यों के चार शहरों में उपलब्ध हो गया है। इससे देश में तेजी से विस्तार करने वाले रेडी-टू-ड्रिंक पेय ब्रांड के रूप में बज़बॉल्ज़ की स्थिति और मजबूत हुई है। बज़बॉल्ज़ के खास 180 मिली के गोल आकार वाले पैक और 15% अल्कोहल वाले फ्लेवर अब महाराष्ट्र में उपलब्ध हैं। इसकी कीमत 125 रुपये है। इसे आसानी से साथ ले जाने और तुरंत पीने की सुविधा को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसके सभी फ्लेवर खास तौर पर भारत के लिए तैयार किए गए हैं, जिनमें भारतीय ग्राहकों को पसंद आने वाले अलग-अलग, चटपटे और मजेदार स्वादिष्ट फ्लेवर का मिश्रण है






