
सेबू सिटी/नई दिल्ली, दिव्यराष्ट्र:/ फिलीपींस के गुल्लास कॉलेज ऑफ मेडिसिन (जीसीएम) के 46वें दीक्षांत समारोह में 951 भारतीय छात्रों ने डॉक्टर ऑफ मेडिसिन (एमडी) की डिग्री प्राप्त कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया। समारोह 28 अगस्त 2026 को सेबू सिटी के वॉटरफ्रंट सेबू सिटी होटल एंड कसीनो में आयोजित किया गया, जिसमें दुनिया भर के एक हजार से अधिक छात्रों ने स्नातक उपाधि हासिल की।
इस उपलब्धि को और खास बनाते हुए बैच जैंथ्रोन 2026 के टॉप 10 विद्यार्थियों में सभी छात्र भारत से रहे। यह उपलब्धि संस्थान में भारतीय छात्रों के उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन को दर्शाती है।
समारोह की थीम “जीसीएम फिजीशियन: रूटेड इन कम्पैशन, ड्रिवेन बाय एक्सीलेंस, कमिटेड टू सर्विस” रही। इस अवसर पर छात्रों की शैक्षणिक उपलब्धियों, नेतृत्व क्षमता और चिकित्सा क्षेत्र में योगदान की सराहना की गई।
समारोह में कई प्रतिष्ठित हस्तियां शामिल हुईं, जिनमें माइकल अलेक्जेंडर एंग, एडविन आई. जुबाहिब तथा चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. कार्तिक राज मनोहरन प्रमुख रहे।
छात्र नेतृत्व और सेवाओं में उत्कृष्ट योगदान देने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। पारेख साहिल दिनेशभाई को आउटस्टैंडिंग लीडरशिप अवॉर्ड, जबकि गोडासे उदय प्रसेनकुमार और उपाध्याय पूर्वा को स्टूडेंट सर्विसेज लीडरशिप अवॉर्ड प्रदान किया गया।
भारतीय छात्रों की सफलता केवल अकादमिक क्षेत्र तक सीमित नहीं रही। जनवरी 2026 की एफएमजीई परीक्षा में डॉ. डबगर नीरवकुमार कालिदास ने दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि डॉ. खुशी निलयभाई संघवी शीर्ष स्कोरर रहीं। एफएमजीई परीक्षा विदेश से मेडिकल शिक्षा प्राप्त छात्रों के लिए भारत में चिकित्सा अभ्यास का प्रमुख मानक मानी जाती है।
ट्रांसवर्ल्ड एजुकेयर के संस्थापक एवं सीईओ डॉ. डेविड पिल्लई ने कहा कि 951 भारतीय छात्रों का स्नातक होना उनके परिवारों, शिक्षकों और सहयोगियों के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ये युवा डॉक्टर चिकित्सा क्षेत्र में दया, उत्कृष्टता और सेवा की भावना को आगे बढ़ाएंगे।
1977 में स्थापित गुल्लास कॉलेज ऑफ मेडिसिन अब तक 5,000 से अधिक चिकित्सक तैयार कर चुका है। भारतीय छात्रों की बढ़ती सफलता और एफएमजीई में बेहतर प्रदर्शन यह संकेत देता है कि फिलीपींस भारतीय मेडिकल छात्रों के लिए तेजी से पसंदीदा शिक्षा केंद्र बनता जा रहा है






