
शिशुओं की त्वचा के प्राकृतिक पीएच संतुलन को बनाए रखने के महत्व पर दिया जोर
नई दिल्ली, दिव्यराष्ट्र:/ भारत के सबसे विश्वसनीय और पसंदीदा बेबीकेयर ब्रांड्स में से एक, हिमालया बेबीकेयर ने अपना नया कैंपेन ‘मैची मैची पीएच’ लॉन्च किया है। इसका मकसद शिशुओं की नाजुक त्वचा के प्राकृतिक पीएच संतुल को बनाए रखने के महत्व को बताना है।
इस कैंपेन में हिमालया बेबीकेयर की पीएच 5.5 जेंटल रेंज शामिल है, जिसमें हिमालया जेंटल बेबी शैम्पू, हिमालया जेंटल बेबी वॉश, जेंटल बेबी लोशन और जेंटल बेबी क्रीम आते हैं। ये उत्पाद शिशु की त्वचा के पीएच से मेल खाते हुए त्वचा की सुरक्षात्मक परत (स्किन बैरियर) को सुरक्षित रखने और नमी को बनाए रखने में मदद करते हैं, जिससे सिर से पैर तक सौम्य देखभाल सुनिश्चित होती है।
कैंपेन के बारे में बात करते हुए, चक्रवर्ती एन. वी., डायरेक्टर – बेबीकेयर, हिमालया वेलनेस, ने कहा, “हिमालया बेबीकेयर में, हम माता-पिता को यह समझने में मदद करके शिशु की देखभाल को आसान और चिंता-मुक्त बनाने की कोशिश करते हैं कि कैसे आसान और सही जानकारी के साथ किए गए फ़ैसले उनके बच्चे की त्वचा की सेहत में एक सार्थक बदलाव ला सकते हैं। माता-पिता अपने शिशु के लिए हर निर्णय बहुत सोच-समझकर लेते हैं, और शिशु की त्वचा को स्वस्थ रखने के लिए उसके प्राकृतिक पीएच को बनाए रखना भी एक ऐसा ही ज़रूरी निर्णय है। ‘मैची मैची ‘ पीएच कैंपेन के माध्यम से हमारा मकसद पीएच-बैलेंस्ड स्किनकेयर के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना है।






