
– डॉ. जे.एस. भल्ला ने वर्ल्ड ऑप्थैल्मोलॉजी कांग्रेस 2026 में बढ़ाया भारत का गौरव
ग्रेटर नोएडा, दिव्यराष्ट्र:/ एनआईआईएमएस (निम्स) मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के नेत्र रोग विभाग (ऑप्थैल्मोलॉजी) के विभागाध्यक्ष प्रो. (डॉ.) जे.एस. भल्ला ने विश्व के सबसे प्रतिष्ठित नेत्र चिकित्सा सम्मेलनों में से एक वर्ल्ड ऑप्थैल्मोलॉजी कांग्रेस में भारत और संस्थान का प्रतिनिधित्व कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान बनाई। यह सम्मेलन चेक गणराज्य की राजधानी प्राग में आयोजित हुआ, जिसमें दुनिया भर के प्रमुख नेत्र विशेषज्ञों ने भाग लिया।
प्रो. (डॉ.) जे.एस. भल्ला को इस प्रतिष्ठित सम्मेलन में इनवाइटेड गेस्ट फैकल्टी के रूप में आमंत्रित किया गया। सम्मेलन के दौरान उन्होंने नेत्र चिकित्सा से जुड़े नवीन विषय पर वैज्ञानिक व्याख्यान दिया और एक इंटरएक्टिव रिसर्च पोस्टर भी प्रस्तुत किया, जिसे अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों ने सराहा।
उनकी विशेषज्ञता और लंबे अनुभव को देखते हुए उन्हें ऑप्थैल्मिक प्रीमियर लीग का मुख्य निर्णायक (चीफ जज) भी बनाया गया। यह अंतरराष्ट्रीय सर्जिकल वीडियो प्रतियोगिता थी, जिसमें उत्तरी अमेरिका, यूरोप, अफ्रीका और एशिया-प्रशांत क्षेत्र की टीमों ने आधुनिक नेत्र शल्य चिकित्सा तकनीकों का प्रदर्शन किया।
इस सम्मेलन में अमेरिका, ब्रिटेन, जर्मनी, फ्रांस, पोलैंड, चेक गणराज्य, रोमानिया, ब्राजील, मैक्सिको, मिस्र, चीन, दक्षिण कोरिया, थाईलैंड, जापान सहित अनेक देशों के प्रसिद्ध नेत्र रोग विशेषज्ञ, सर्जन, शोधकर्ता और शिक्षाविद शामिल हुए।
इस उपलब्धि पर प्रो. (डॉ.) जे.एस. भल्ला ने कहा, विश्व स्तर के इस मंच पर एनआईआईएमएस मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल और भारत का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए गर्व की बात है। ऐसे सम्मेलन नई तकनीकों, शोध और अनुभवों को साझा करने का अवसर देते हैं। ऑप्थैल्मिक प्रीमियर लीग में मुख्य निर्णायक की जिम्मेदारी मिलना मेरे लिए सम्मान की बात है। इस तरह के अंतरराष्ट्रीय सहयोग से मरीजों को बेहतर इलाज, आधुनिक सर्जरी तकनीकों और चिकित्सा शिक्षा को नई दिशा मिलती है।
नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी और एनआईआईएमएस मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के नेतृत्व ने प्रो. (डॉ.) भल्ला को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान संस्थान की उच्च गुणवत्ता वाली चिकित्सा शिक्षा, शोध और वैश्विक सहयोग के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। विश्व स्तर के मंचों पर संस्थान के विशेषज्ञों की सक्रिय भागीदारी विद्यार्थियों, शोधकर्ताओं और चिकित्सकों को नवीनतम चिकित्सा ज्ञान और वैश्विक अनुभवों से जोड़ने का अवसर प्रदान करती है।
संस्थान का मानना है कि ऐसे अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों में भागीदारी से फैकल्टी को विश्वभर में हो रहे नवीन शोध, आधुनिक उपचार पद्धतियों और चिकित्सा तकनीकों की जानकारी मिलती है, जिसका सीधा लाभ विद्यार्थियों, शोधकर्ताओं और मरीजों को मिलता है।
प्रो. (डॉ.) जे.एस. भल्ला की यह उपलब्धि एनआईआईएमएस मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल और नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के लिए गर्व का विषय है। यह सफलता संस्थान की बढ़ती वैश्विक पहचान और चिकित्सा शिक्षा, अनुसंधान तथा उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में उसकी मजबूत उपस्थिति को और सशक्त बनाती है।




