
भारत की सबसे तेजी से बढ़ती डायग्नोस्टिक हेल्थकेयर कंपनियों में से एक रेडक्लिफ लैब्स ने अजमेर में अपने विस्तार को नई मजबूती देते हुए एक प्रतिष्ठित डायग्नोस्टिक सेंटर को अपने नेटवर्क से जोड़ा है। कंपनी की ग्रोथ रणनीति के तहत उठाया गया यह कदम रेडियोलॉजी, पैथोलॉजी और प्रिवेंटिव हेल्थकेयर सेवाओं को एक ही प्लेटफॉर्म पर लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। अब यह सेंटर रेडक्लिफ मेडिसेंटर इमेजिंग एंड लैब्स के नाम से संचालित होगा और अजमेर सहित पूरे मध्य राजस्थान के लोगों को अधिक व्यापक और उन्नत डायग्नोस्टिक सेवाएं उपलब्ध कराएगा।
राजस्थान में 16 लैब्स और 150 से अधिक कलेक्शन सेंटर्स के नेटवर्क के साथ रेडक्लिफ लैब्स ने राज्य में एक मजबूत डायग्नोस्टिक नेटवर्क तैयार किया है। अजमेर में यह विस्तार कंपनी की क्षेत्रीय मौजूदगी को और सशक्त बनाता है। करीब 26 लाख की आबादी वाले इस क्षेत्र में यह सेंटर न केवल अजमेर बल्कि आसपास के कई शहरों और जिलों के लोगों को भी गुणवत्तापूर्ण डायग्नोस्टिक सेवाएं उनके नजदीक उपलब्ध कराएगा।
इस विस्तार के साथ रेडक्लिफ लैब्स ने अपनी रेडियोलॉजी और पैथोलॉजी क्षमताओं को एक ही प्लेटफॉर्म पर एकीकृत किया है। रेडक्लिफ मेडिसेंटर इमेजिंग एंड लैब्स में 1.5 टेस्ला एमआरआई, 128-स्लाइस सीटी स्कैन, कलर डॉप्लर, ईको, टीएमटी, अल्ट्रासाउंड और एक्स-रे जैसी एडवांस्ड सुविधाएं उपलब्ध हैं। यह सेंटर हर महीने 1,200 से अधिक एमआरआई और 1,500 से अधिक सीटी स्कैन करने की क्षमता रखता है, जिससे क्षेत्र में बढ़ती डायग्नोस्टिक जरूरतों को बेहतर तरीके से पूरा किया जा सकेगा।
इसके साथ ही मरीजों को रेडक्लिफ लैब्स के 3,600 से अधिक पैथोलॉजी टेस्ट्स का लाभ भी मिलेगा। बायोकेमिस्ट्री, हेमेटोलॉजी, इम्यूनोअसे, क्लिनिकल पैथोलॉजी, सेरोलॉजी, हार्मोन, जेनेटिक्स और अन्य विशेष जांचों सहित व्यापक टेस्ट पोर्टफोलियो अब एक ही छत के नीचे उपलब्ध होगा। इससे मरीजों को अलग-अलग जगह जाने की आवश्यकता कम होगी और उन्हें अधिक सहज एवं समग्र डायग्नोस्टिक अनुभव मिलेगा।
साल 2019 में स्थापित इस सेंटर ने अपनी गुणवत्ता और विश्वसनीय सेवाओं के दम पर अजमेर और आसपास के क्षेत्रों में मरीजों तथा चिकित्सकों का भरोसा हासिल किया है। डॉ. मनीष सेठ, संस्थापक, मेडिसेंटर लैब्स एवं जेएलएन मेडिकल कॉलेज, अजमेर के पूर्व छात्र, के नेतृत्व में यह सेंटर आगे भी मरीज-केंद्रित सेवाओं और क्लिनिकल उत्कृष्टता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को बनाए रखेगा। रेडक्लिफ लैब्स के साथ यह जुड़ाव क्षेत्र में इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेवाओं की पहुंच को और मजबूत करेगा।
यह विस्तार रेडक्लिफ लैब्स के प्रिवेंटिव-फर्स्ट दृष्टिकोण को भी आगे बढ़ाता है। कंपनी का मानना है कि बेहतर स्वास्थ्य की शुरुआत बीमारी के इलाज से नहीं, बल्कि समय रहते जोखिमों की पहचान और सही कदम उठाने से होती है। एडवांस्ड इमेजिंग, पैथोलॉजी और प्रिवेंटिव हेल्थ स्क्रीनिंग को एक साथ उपलब्ध कराकर रेडक्लिफ लैब्स लोगों को स्वास्थ्य जोखिमों की जल्दी पहचान, समय पर हस्तक्षेप और बेहतर स्वास्थ्य परिणामों के लिए सक्षम बना रही है।
इस अवसर पर आदित्य कंडोई, संस्थापक एवं सीईओ, रेडक्लिफ लैब्स, ने कहा, “भारत की स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियां अब केवल इलाज तक सीमित नहीं हैं, बल्कि बीमारियों के गंभीर रूप लेने से पहले स्वास्थ्य जोखिमों की पहचान करना भी उतना ही महत्वपूर्ण हो गया है। जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों, हृदय रोगों और मेटाबोलिक समस्याओं के बढ़ते प्रभाव के बीच डायग्नोस्टिक्स स्वास्थ्य यात्रा का शुरुआती और सबसे महत्वपूर्ण चरण बनता जा रहा है। हमारा मानना है कि भविष्य का स्वास्थ्य तंत्र वही होगा जो पैथोलॉजी, रेडियोलॉजी, तकनीक और प्रिवेंटिव हेल्थकेयर को एकीकृत कर लोगों को हर दिन बेहतर स्वास्थ्य निर्णय लेने में सक्षम बनाए।”
डॉ. मनीष सेठ, चीफ रेडियोलॉजिस्ट एवं संस्थापक, रेडक्लिफ मेडिसेंटर इमेजिंग एंड लैब्स, ने कहा, “अजमेर आज मध्य राजस्थान के लिए एक महत्वपूर्ण हेल्थकेयर हब बन चुका है, लेकिन क्षेत्र में इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेवाओं की आवश्यकता लगातार बढ़ रही है। यह साझेदारी स्थानीय क्लिनिकल विशेषज्ञता को रेडक्लिफ लैब्स की तकनीक, स्केल और पैथोलॉजी क्षमताओं के साथ जोड़ती है। हमारा साझा उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि मरीजों को एडवांस्ड इमेजिंग, पैथोलॉजी और प्रिवेंटिव हेल्थकेयर सेवाएं अपने ही क्षेत्र में उपलब्ध हों, बिना गुणवत्ता, सटीकता और सुविधा से समझौता किए।”






