
चित्रकूट में बच्चों के बीच खेल सामग्री वितरित‘100 मेडल्स टार्गेटेड फाउंडेशन’ ने शुरू की खेल क्रांति की पहल
दिव्य राष्ट्र, जयपुर, 13 जून 2026। खेलों को बढ़ावा देने और जरूरतमंद बच्चों को खेलों से जोड़ने के उद्देश्य से 100 मेडल्स टार्गेटेड फाउंडेशन की ओर से चित्रकूट में स्पोर्ट्स इक्विपमेंट डोनेशन ड्राइव आयोजित की गई। इस पहल के तहत स्लम क्षेत्र के बच्चों को स्पोर्ट्स शूज, फुटबॉल सहित विभिन्न खेल सामग्री वितरित की गई। साथ ही लगभग 50 छोटे बच्चों को शिक्षा के लिए किताबें और स्टेशनरी भी प्रदान की गई।
फाउंडेशन का मानना है कि संसाधनों की कमी किसी भी बच्चे के खेल प्रतिभा के रास्ते में बाधा नहीं बननी चाहिए। यह पहल देश में खेल संस्कृति को मजबूत करने और हर बच्चे को खेलने, सपने देखने व आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने की दिशा में एक छोटा लेकिन महत्वपूर्ण कदम है।
इस अवसर पर फाउंडेशन के डायरेक्टर कर्नल हिम्मत वर्मा (सेवानिवृत्त) ने कहा कि देश में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, जरूरत केवल मजबूत सपोर्ट सिस्टम तैयार करने की है। उन्होंने कहा कि यदि देश में खेलने वाले बच्चों की संख्या बढ़ेगी तो आने वाले समय में भारत को और अधिक खिलाड़ी व चैंपियन मिलेंगे।
इस अभियान को सफल बनाने में प्रांजना फाउंडेशन का विशेष सहयोग रहा। संस्था की मदद से क्षेत्र के बच्चों तक खेल सामग्री और शैक्षणिक सामग्री पहुंचाई जा सकी।
100 मेडल्स टार्गेटेड फाउंडेशन ने भविष्य में भी जमीनी स्तर पर खेलों को बढ़ावा देने और जरूरतमंद बच्चों को अवसर उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य करते रहने की प्रतिबद्धता जताई।





