
मुंबई, दिव्यराष्ट्र:/ आज के मकान मालिक ऐसे घर चाहते हैं जो न केवल देखने में सुंदर हों बल्कि आरामदायक भी हों और वर्षों तक टिकाऊ बने रहें। हालांकि, इकोनॉमी पेंट सेगमेंट में ऐसे उत्पाद ढूंढना अक्सर मुश्किल होता है जो आकर्षक हों, उनका प्रदर्शन दमदार हो और क़ीमत किफायती हो। सबसे आम चिंताओं में से एक है दीवारों पर पानी के निशान, जो एक अच्छी तरह से बनाए गए घर की सुंदरता को भी धीरे-धीरे कम कर सकते हैं। इस समस्या को दूर करने के लिए, एशियन पेंट्स ने अपने लोकप्रिय ऐस और ट्रैक्टर इमल्शन में एंटी-डैम्प टेक्नोलॉजी पेश की है। इसके अलावा, ये प्रोडक्ट्स प्रफ़ॉर्मेंस पर 4 साल की वारंटी प्रदान करते हैं, जिससे एक ही प्रोडक्ट में टिकाऊ प्रदर्शन और बेहतर मूल्य मिलता है।
एंटी-डैम्प टेक्नोलॉजी के साथ एशियन पेंट्स घर के मालिकों की सबसे आम चुनौतियों में से एक का समाधान करके इस विरासत को आगे बढ़ा रहा है। यह नई तकनीक दीवारों पर पानी के धब्बे पड़ने से रोकने में मदद करती है, जिससे ऐसा लाभ मिलता है जो साफ़ नज़र आता है और मन को आश्वस्त भी करता है। इस नई खोज के ज़रिए कंपनी का लक्ष्य है- इकोनॉमी पेंट सेगमेंट में उपभोक्ताओं को ऐसा प्रोडक्ट देना जो लंबे समय तक चले और उन्हें अधिक मानसिक शांति मिले।
एशियन पेंट्स लिमिटेड के एमडी और सीईओ अमित सिंगल ने कहा, “पूरे भारत में हम उपभोक्ताओं की अपेक्षाओं में एक साफ़ बदलाव देख रहे हैं, जहां क़ीमत की परवाह किए बिना, प्रदर्शन और ख़ूबसूरती दोनों समान रूप से महत्वपूर्ण हैं। एशियन पेंट्स में हमने लगातार इन उपभोक्ता जरूरतों को समझा है और पूरे भारत में अधिक से अधिक घरों तक बेहतर समाधान पहुंचाने का प्रयास किया है। इस सेगमेंट में हमारे उत्पादों पर परफ़ॉर्मेंस विशेषताओं के लिए 4 साल की वारंटी दी जाती है। इससे उपभोक्ताओं को अधिक विश्वसनीयता और लंबे समय तक की वैल्यू मिलती है। ट्रैक्टर और ऐस इमल्शन में एंटीडैम्प तकनीक की शुरूआत इस प्रतिबद्धता को और आगे बढ़ाती है, जिससे इकोनॉमी सेगमेंट में वॉटरमार्क संबंधी चिंताओं से एक भरोसेमंद सुरक्षा मिलती है और हर भारतीय घर के लिए ऐसी सार्थक नई खोज की पहुंच आसान होती है।




